Dhanbad Speaker Rabindranath Mahto Launches Anushka Singh s Book The Winged Rings 12 वर्ष की उम्र में लिखी किताब, विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Speaker Rabindranath Mahto Launches Anushka Singh s Book The Winged Rings

12 वर्ष की उम्र में लिखी किताब, विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

धनबाद के विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का सिंह की पुस्तक 'द विंग्ड रिंग्स' का विमोचन किया। यह पुस्तक नौ संघर्षरत युवाओं की भावनाओं और समाज की चुनौतियों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 18 May 2025 06:16 AM
share Share
Follow Us on
12 वर्ष की उम्र में लिखी किताब, विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

धनबाद झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद की छात्रा अनुष्का सिंह लिखित पुस्तक द विंग्ड रिंग्स का विमोचन किया। द विंग्ड सीरीज पुस्तक का पहला भाग नौ संघर्षरत युवाओं के बीच भावनाओं, साजिशों और प्यार तथा समाज के डर, आघात और अवसाद का सामना करने की कहानी पर आधारित है। पुस्तक अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। अध्यक्ष ने इस पुस्तक का लोकार्पण करते हुए 12 साल की उम्र में अनुष्का सिंह की साहित्य में व्यापक अभिरुचि की प्रशंसा की और इसे झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया। वहीं डीपीएस प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने भी छात्रा को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।