Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad Schools Offer Extended Holidays in October and November

पब्लिक स्कूलों में दीवाली से छठ तक की मिलेगी लंबी छुट्टी

धनबाद के स्कूलों में अक्टूबर और नवंबर में बच्चों को कई त्योहारों की छुट्टियां मिलेंगी। 2 अक्टूबर से गांधी जयंती की छुट्टी शुरू होगी, उसके बाद दुर्गापूजा और दिवाली से लेकर छठ तक 8-10 दिनों की लंबी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 10 Sep 2024 08:46 PM
share Share

धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई करनेवाले बच्चों की अक्तूबर व नवंबर में मस्ती ही मस्ती है। एक महीना में कई पर्व त्योहार की छुट्टी मिलेगी। दो अक्तूबर को गांधी जयंती से छुट्टी/एक्टिविटी डे की शुरुआत हो रही है। उसके बाद 7 अक्तूबर को पढ़ाई के बाद 8 से 13 अक्तूबर तक दुर्गापूजा की छुट्टी रहेगी। 14 अक्तूबर को सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। महत्वपूर्ण यह है कि जिले के अधिकतर स्कूलों में इस बार दिवाली से लेकर छठ तक के लिए 8-10 दिनों की लंबी छुट्टी मिलने जा रही है।

बताते चलें कि पहले कई स्कूल दीपावली व छठ के बीच तीन-चार दिन स्कूल खोल देते थे। इस बार लंबी छुट्टी दी जा रही है। छठ से दीपावली के लिए 30-31 अक्तूबर से आठ नवंबर तक छुट्टी दी गई है। नौ को शनिवार व 10 को रविवार है। इस कारण अधिकतर स्कूल 11 नवंबर को खुलेंगे।

--

सरकारी स्कूलों में 9 से मिलेगी छुट्टी

जिले के सरकारी स्कूलों में दो अक्तूबर को गांधी जयंती व तीन को कलश स्थापन की छुट्टी है। उसके बाद 9 से 12 अक्तूबर तक पूजा अवकाश दिया गया है। 13 को रविवार है। इस कारण 14 अक्तूबर को स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। सरकारी स्कूलों में दीपावली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्ता की छुट्टी 31 अक्तूबर से लेकर तीन नवंबर तक है। वहीं छठ की छुट्टी छह नवंबर से शुरू होकर आठ नवंबर तक दी गई है।

--

कॉलेजों में सात से पूजा छुट्टी

कॉलेजों में दो अक्तूबर को गांधी जयंती व तीन को नवरात्र कलश स्थापन की छुट्टी रहेगी। पूजा की छुट्टी 7 से 12 अक्तूबर तक दी गई है। दीपावली से लेकर छठ तक के लिए 29 अक्तूबर से 9 नवंबर तक अवकाश रहेगा। नवंबर में एक दिन 15 नवंबर व दिसंबर में 25 को एक-एक दिन छुट्टी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें