Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad AI Employees Meet MLA to Demand Minimum Wage and Pending Dues

पशुपालन विभाग के कर्मियों ने विधायक से मिलकर लगाई गुहार

धनबाद झारखंड के पशुपालन विभाग के एआई कर्मचारी संघ ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मुलाकात की। कर्मचारियों ने न्यूनतम मजदूरी, बकाया राशि का भुगतान और कार्य के लिए स्पष्ट नियमावली की मांग की। विधायक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 3 Sep 2024 08:52 PM
share Share

धनबाद झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ की धनबाद जिला इकाई ने अपनी लंबित मांगों पर विशेष ध्यान आकर्षित करने के लिए विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम मजदूरी के आधार पर उनका मानदेय निर्धारित किया जाए। पिछले वर्षों से लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। एआई कर्मचारियों के कार्य और उनके लाभों के लिए स्पष्ट नियमावली बने। कर्मचारियों की वरीयता सूची जारी की जाए। विधायक ने मांगों पर विचार करने और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को अपनी ओर से पत्राचार करने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें