Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादCoal Workers Protest for 17 Demands in Dhanbad India

नॉर्थ तिसरा में 17 सूत्री मांगों को लेकर धकोकसंघ ने किया प्रदर्शन

धनबाद में कोलियरी कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन समझौते के तहत मांगों के क्रियान्वयन, महिला सशक्तीकरण, पेंशन संशोधन, और ठेका मजदूरों के काम के घंटे कम करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 9 Sep 2024 08:42 PM
share Share

अलकडीहा, प्रतिनिधि। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बैनरतले सोमवार को 17 सूत्री मांगों को लेकर नॉर्थ तिसरा 6 नंबर हाजिरी घर के समीप विरोध प्रदर्शन किया गया। कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि वेतन समझौता 11 में मंजूर मांगों का संपूर्ण क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। उसे जल्द लागू किया जाए। कोल इंडिया की सभी अनुषांगिक कंपनी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कराया जाए। कोल उद्योग में कार्यरत महिला सशक्तीकरण के लिए सभी अनुषांगिक कंपनी में कमेटी का गठन किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन रिवाइज की जाए। बकाया एरिया का भुगतान किया जाए। ठेका मजदूरों से 12 घंटे काम के बजाय 8 घंटे काम लिया जाए। हाई पावर कमेटी का वेतन दिया जाए। मौके पर स्माइल मल्लिक, दयाराम सिंह यादव, ओम प्रकाश ओझा, ज्ञानेंद्र देव, श्यामल चक्रवर्ती, पलटन बाउरी, अजय देव, मिथिलेश नोनिया आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें