Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादClash in Kendua Khatal Two Groups Fight Gunshots Fired

आपसी रंजिश में चली गोली, पिस्तौल बरामद

केंदुआ खटाल निवासी अजय यादव पर युवकों ने बोला हमला पुलिस को देख भागने के

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 Sep 2024 08:06 PM
share Share

पुटकी, प्रतिनिधि। केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बुधवार की रात केंदुआ खटाल में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। इस मामले को लेकर केंदुआ खटाल निवासी अजय यादव ने केंदुआडीह थाना में लिखित शिकायत दी है। अजय यादव ने बताया कि बुधवार की शाम साढ़े सात बजे मेरे पुत्र कौशल से खटाल के ही रहनेवाले मनीष यादव नामक लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रात करीब नौ बजे खटाल के ही रहनेवाले नीतीश यादव अपने दो भाई मनीष यादव व साहिल यादव, डबला यादव, बीरेंद्र यादव, विकास यादव, गोहना यादव सहित आठ-दस की संख्या में लोगो हथियार, लाठी, हॉकी स्टीक, तलवार लेकर घर में घुस गए। मेरे पुत्र कौशल को व मुझे खोजने लगे। जब हमलोग नहीं मिले तो मेरे पिता जीवालाल यादव के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई घर की महिलाओं के साथ भी हाथापाई की। सूचना पर केंदुआडीह पुलिस केंदुआ खटाल पहुंची। उसी दौरान एक हमलावर नीतीश ने दो तीन राउंड फायरिंग कर भाग निकला। भागने के दौरान आरोपियों का पिस्टल, लाठी व हॉकी स्टिक वहीं छूट गया। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, लाठी, दो गोली, एक खोखा व हॉकी स्टीक बरामद किया।

इस संबंध में केंदुआडीह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि पुलिस को देखते ही हमलावर हथियार छोड़ फरार हो गए। घटनास्थल से पिस्टल, दो गोली, एक खोखा, लाठी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें