Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsChandan Sharma s House to be Seized in Ranjay Singh Murder Case After 8 Years of Evasion

रंजय हत्याकांड के शूटर चंदन शर्मा का घर कुर्क करेगी पुलिस

झरिया के रंजय सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी शूटर चंदन शर्मा का घर पुलिस द्वारा कुर्क किया जाएगा। पटना के नीमा गांव में उसका पैतृक घर कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। रंजय की हत्या के 50 दिन बाद नीरज...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 8 April 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
रंजय हत्याकांड के शूटर चंदन शर्मा का घर कुर्क करेगी पुलिस

धनबाद, मुख्य संवाददाता झरिया के रंजय सिंह की हत्या में आठ वर्षों से पुलिस के साथ आंख मिचौनी का खेल खेल रहे कथित शूटर चंदन शर्मा का घर कुर्क होगा। पुलिस इसी सप्ताह उसके पटना मसौढ़ी के नीमा गांव में स्थित पैतृक घर को कुर्क करने की तैयारी में है। कोर्ट से सरायढेला पुलिस ने कुर्की का आदेश ले लिया है। कुर्की का इश्तेहार जारी होने के बाद इसी साल 25 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट से उसे अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस लेनी पड़ी थी।

रंजय सिंह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का बेहद करीबी था। 29 जनवरी 2017 की शाम स्कूटी से सिंह मेंशन से अपने फ्लैट सरायढेला चाणक्य नगर जाने के दौरान रास्ते में उसे गोली मारी गई थी। रंजय के साथ बाइक से जा रहे राजा यादव ने शूटरों की पहचान की थी। इस कांड में 2018 में आरा से गिरफ्तार मुख्य शूटर नंद कुमार उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया था कि हत्या में दूसरा शूटर चंदन शर्मा था। उसी समय से पुलिस चंदन शर्मा को खोज रही है। नंद कुमार के बयान पर ही पुलिस ने इस कांड में हर्ष सिंह के खिलाफ चार्जशीट सौंपी थी।

---

सुनवाई होने वाली है पूरी, अभी तक शूटर है फरार

रंजय सिंह हत्याकांड में धनबाद सत्र न्यायालय में सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जेल में बंद शूटर नंद कुमार के सफाई बयान के बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाही होगी। इसके बाद दोनों पक्षों की बहस होगी। बहस के बाद अदालत इस कांड में अपना फैसला सुनाएगी। एक तरफ सुनवाई पूरी होने वाली है, वहीं दूसरी तरफ कांड में शूटर की भूमिका निभाने का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। आठ वर्षों के लंबे अंतराल में पुलिस उसे पकड़ना तो दूर, उसके घर कुर्की जब्ती तक नहीं कर सकी।

---

पुलिस का दावा- रंजय मर्डर के प्रतिशोध में हुई थी नीरज की हत्या

रंजय हत्याकांड के 50 दिन बाद ही धनबाद में सबसे चर्चित हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। सरायढेला स्टीलगेट में 21 मार्च 2017 को कांग्रेस नेता और संजीव सिंह के चचेरे भाई नीरज सिंह सहित उनके तीन सहयोगियों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। पुलिस जांच में यह दावा किया गया था कि रंजय सिंह की हत्या के प्रतिशोध में ही नीरज सिंह की हत्या की गई। यह भी आरोप लगते रहे हैं कि पुलिस ने नीरज सिंह की हत्या में शूटरों को दबोचने में जितनी सक्रियता दिखाई, उतनी फुर्ती रंजय सिंह के मर्डर के शूटर को पकड़ने में नहीं दिखाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें