Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादAparna Singh Appointed as Executive Engineer in Jharkhand Government

भागा की बेटी अपर्णा बनी कार्यपालक अभियंता

झरिया के मां वैष्णो देवी मंदिर कॉलोनी निवासी अपर्णा सिंह को झारखंड सरकार के लघु सिंचाई विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी के महासचिव मदन राम ने उन्हें सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 7 Sep 2024 07:55 PM
share Share

झरिया,वरीय संवाददाता। भागा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार सिंह की पुत्री अपर्णा सिंह झारखंड सरकार के लघु सिंचाई विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद पर नियुक्त हुई है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के धनबाद महासचिव मदन राम ने उनके भागा स्थित आवास पर शॉल व बुके देकर सम्मानित किया। मदन राम ने बताया कि बेटियां समाज की कड़ी है।आज के जेनेरेशन में बेटियां बहुत आगे है। मौके पर समाजसेवी मुकेश सिंह, मनीष सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें