Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरImpact of MGNREGA Workers Strike 13 Panchayats Affected

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव

मारगोमुंडा में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के कारण 13 पंचायतों में योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कार्यों की डिमांड नहीं हो रही है और पंचायत व प्रखंड कार्यालयों के कर्मियों के दफ्तर बंद हैं, जिससे...

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 13 Sep 2024 08:05 PM
हमें फॉलो करें

मारगोमुंडा। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने के बाद से प्रखंड क्षेत्र के कुल 13 पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत संचालित कार्यों में इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित कार्यों में डिमांड नहीं हो पा रहा है। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने से पंचायत व प्रखंड कार्यालय के कर्मियों और अधिकारियों के दफ्तर में ताला लटका हुआ है, जिसके चलते प्रखंड व पंचायत कार्यालय में हर रोज कई तरह के कामकाज को लेकर आने वाले लाभुक को निराश होकर लौट जाना पड़ता है। हड़ताल के बाद से प्रखंड कार्यालय के मनरेगा बीपीओ, मनरेगा लेखा सहायक, पंचायत सचिवालय स्थित रोजगार सेवक कक्ष आदि में ताला लटका हुआ है। मनरेगा योजना से संबंधित कार्य ठप हो जाने के चलते लाभुक और मनरेगा मजदूर काफी परेशान हैं।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें