Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरBJP s Strategic Meeting in Deoghar Change Yatra to Challenge Jharkhand Government

योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को करेंगे जनसभा को संबोधित

देवघर में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें परिवर्तन यात्रा की योजना बनाई गई। यह यात्रा 20 से 30 सितंबर तक झारखंड के सभी जिलों में निकलेगी। यात्रा का उद्देश्य झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकना है। बैठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 13 Sep 2024 07:15 PM
share Share

देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की अति महत्वपूर्ण बैठक होटल अंजुला मेंशन के सभागार में शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की। वंदे मातरम गीत के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी मंचासीन अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने अपने संबोधन में किया। बैठक में संतालपरगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत, सहरसा विधायक आलोक रंजन झा, देवघर विधायक नारायण दास, छत्तीसगढ़ के विधायक सतीश चंद्र झा, विकास चंद्र झा, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पलिवार, दुमका के प्रभारी संजीव जजवाड़े, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह मंच पर उपस्थित थे। संतालपरगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत ने कहा कि पूरे झारखंड में 20 से 30 सितंबर तक परिवर्तन यात्रा निकलेगी। परिवर्तन यात्रा संतालपरगना के भोगनाडी गांव से प्रारंभ होगी और दुमका में समापन होगा। यात्रा झारखंड के प्रत्येक जिले में निकलेगी। देवघर में 28 सितंबर को यात्रा प्रवेश करेगी। यहां रोड-शो होगा। उसके बाद एक विशाल जनसभा होगी। जनसभा में 10 हजार से ऊपर कार्यकर्ता व जनता उपस्थिति रहेगी। इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अमर बावरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। 27 सितंबर को मधुपुर विधानसभा में यह यात्रा प्रारंभ होगी। उसमें मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद बीडी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सारठ में भी यही यात्रा प्रवेश करेगी। वहां भी केंद्र व प्रदेश के नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का है। सहरसा विधायक आलोक रंजन झा ने कहा कि जो पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा निकल रही है यह परिवर्तन यात्रा नहीं झारखंड से निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की यात्रा है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाएं और झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। अब समय आ गया है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। विधायक नारायण दास ने कहा कि जब से झारखंड में सरकार बनी है यहां की जनता ठगा महसूस कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार फैला है। कोई सुरक्षित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है यह यात्रा नहीं निकम्मी सरकार को संदेश है अब समय आ गया है झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें