Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाTragic Accident Claims Life of Congress Secretary Jagmohan Jonko in Chaibasa

कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक

चाईबासा में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जगमोहन जोंको का बुधवार को कुजू गांव के पास एक दुर्घटना में निधन हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रीन होटल चाईबासा में शोक सभा आयोजित की और दिवंगत आत्मा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 19 Sep 2024 08:49 PM
share Share

चाईबासा। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जगमोहन जोंको का बुधवार देर शाम कुजू गांव के पास दुर्घटना में मौत हो गई है। वह सोनुवा प्रखंड गोविंदपुर पंचायत बैका गांव निवासी थे। उनके निधन के खबर पाकर कांग्रेस जनों ने ग्रीन होटल चाईबासा के पास शोक सभा का आयोजन किया। कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विनती की। साथ ही दुःख की इस घड़ी में संतप्त परिजन को ईश्वर धैर्य शक्ति प्रदान करे यही कामना की गई। शोक सभा में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु,जिला कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व चेयरमैन मनोरंजन दास,जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव शैली शैलेंद्र सिंकु,जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यसमिति सदस्य पूर्व बैंक कर्मी अमृत मांझी,सदर प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष समीर देवगम,बंदगांव प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती, बंदगांव प्रखंड कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष बसंत तांती शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें