Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाCongress Criticizes BJP for Favoring Ambani and Adani in Jharkhand

बूथ स्तर तक जाए कार्यकर्ता और करें संगठन को मजबूत : प्रदेश अध्यक्ष

चाईबासा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अंबानी और अडानी को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिजली बिल माफ नहीं कर सकती और कोल्हान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 9 Sep 2024 09:47 AM
share Share

चाईबासा। केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार अंबानी अडानी को लाभ पहुंचाने का ही काम कर रही है। अंबानी अडानी की नजर सारंडा जैसे अपार संपत्ति वाले जगह पर है। उक्त बातें सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार बिजली बिल माफ नहीं कर सकती है। कोल्हान को अस्त-व्यस्त करने के लिए दूसरे राज्यों से मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को भेज कर यहां के जनप्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। जिसके लिए साबुन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पंचायत से लेकर लेवल तक जा और संगठन को मजबूत करने का काम करें। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वर्तमान कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार द्वारा की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं।सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में संवाद आपके साथ कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बैठक किए। सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कमिटी व प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ विचार-विमर्श किए। जिसमें जिला कमिटी के पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्षगण मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष गण फ्रंटल संगठन, मंच मोर्चा विभाग के पदाधिकारीगण, नगर अध्यक्षगण, सेवा दल, पूर्व प्रखंड व जिला अध्यक्षगण, विधायक सोना राम सिंकु, रमा खलखो, प्रदीप बालमुचू, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सहित जिला के कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहेंगे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें