Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaiwasa Forest Department Employees Protest with Candle March Over Unmet Demands

वन विभाग के कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

चाईबासा के वन विभाग के कर्मचारियों ने गलत नीतियों के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों का कहना है कि एसीपी, एमएसीपी और पदोन्नति की कमी के कारण उन्हें हर माह 10,000 का नुकसान हो रहा है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 5 Sep 2024 08:39 PM
share Share

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के वन विभाग के कर्मचारियो ने गुरुवार की शाम को कैंडल मार्च निकला। कर्मचारियों का आरोप है कि झारखण्ड सरकार की गलत नीतियों के कारण आज कर्मचारी सड़क पर हैं। वन विभाग के कर्मचारियों को अभी तक एसीपी और एमएसीपी का लाभ नहीं मिल पाया है और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का पद सोपान अभी तक नहीं किया गया है। जनजातीय भाषा से मुक्ति और नियुक्ति और प्रोनाती निमवाली अभी तक नहीं बनाया गया है। इसके वजह से हर कर्मचारी को हर माह 10 हजार प्रति माह का नुकसान हो रहा है और साथ ही निम्नवर्गीय लिपिक से उचवार्गीय लिपिक का प्रोन्नति अभी तक सरकार द्वारा नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया 8 सितंबर को राजधानी मे राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम दिया जायेगा। अगर झारखण्ड सरकार उचित मांगों को नहीं मानती है हो तो बाध्य हो कर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें