Hindi Newsझारखंड न्यूज़broad daylight murder in ranchi man crushed by stone

रांची में दिनदहाड़े हत्या, युवक को पत्थरों से कूंचकर मार डाला

  • झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के चुटिया इलाके में एक युवक की पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक दुबे के रूप में हुई है। दीपक कोकर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मामले की जांच की जा रही है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 March 2025 08:47 AM
share Share
Follow Us on
रांची में दिनदहाड़े हत्या, युवक को पत्थरों से कूंचकर मार डाला

झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के चुटिया इलाके में एक युवक की पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक दुबे के रूप में हुई है। दीपक कोकर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था। चुटिया इलाके में उसके रिश्तेदार रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला होली के दिन का है। होली के अवसर पर दीपक दुबे से नशे को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ा कि दीपक की हत्या कर दी गई। हत्या इतनी दर्दनाक तरीके से की गई कि दीपक का चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो गया। दीपक की हत्या पत्थरों से कूंचकर की गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी, थाना प्रभारी के साथ चुटिया पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही जांच

शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी विवाद में हुआ झगड़ा लग रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दीपक की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।