Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTraining for Industries on Web Portal Data Submission by National Statistical Office

उद्योगों की वेब पोर्टल पर अपनी विवरणी भरने का मिला प्रशिक्षण

चित्र परिचय:1: प्रशिक्षण शिविर में शामिल अधिकारी।उद्योगों की वेब पोर्टल पर अपनी विवरणी भरने का मिला प्रशिक्षणउद्योगों की वेब पोर्टल पर अपनी विवरणी भरन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 11 Dec 2024 12:17 AM
share Share
Follow Us on
उद्योगों की वेब पोर्टल पर अपनी विवरणी भरने का मिला प्रशिक्षण

औद्योगिक संघो और कारखाना में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों को वेब पोर्टल पर अपनी विवरणियां स्वंय भरने का प्रशिक्षण दिया गया। सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), उप क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद ने इसके लिए एक दिवसीय शिविर आयोजन एनएसएसओ परिसर में किया था। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय सांख्यिकी अधिकारी काजल कुमार खलखो ने किया। श्री खलखो ने कहा औधोगिक सर्वेक्षण से एकत्रित जानकारी का उपयोग सांख्यिकी उद्देश्यों के लिए होता है। सकल घरेलू उत्पाद में औधोगिक क्षेत्र के योगदान का अनुमान लगाने और औधोगिक विकास के लिए नीतियां बनाने में सरकार की मदद करने के लिए किया जाता है। उन्होंने वार्षिक उधोग सर्वेक्षण की विशेषताओं पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ट सांख्यिकी अधिकारी तरुण कुमार सिन्हा ने औधोगिक इकाइयों को वेब पोर्टल पर विवरणियां भरने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही विवरणियां भरने की समस्याओ व उनके निराकरण की व्याख्या की। मंच का संचालन कनीय सांख्यिकी अधिकारी वीथिका आल्डा और धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार ने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें