Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोReorganization of School Management Committee at Kasmara High School

प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

कसमार प्रखंड के हरनाद स्थित क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार महतो ने की। रुपेश कुमार महतो को अध्यक्ष और प्रमिला देवी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 19 Sep 2024 06:52 PM
share Share

कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के राजकीयकृत क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद में गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय खैराचातर के सहायक शिक्षक विमल राय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। इस आमसभा की बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने की। इस दौरान रुपेश कुमार महतो को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रूप में प्रमिला देवी का चयन किया गया। अन्य सदस्यों में सकीना बीवी, प्रमिला देवी, विजय कुमार रजक, मालती देवी, प्रभा देवी, उर्मिला देवी, निशा देवी, साजन देवी एवं भोलानाथ महतो का चयन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सह सचिव मनोज कुमार दत्ता एवं नंदकिशोर नायक ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें विद्यालय के प्रति उनके उत्तरदायित्व के बारे में बताया एवं उनसे सहयोग की अपेक्षा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें