Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोJharkhand s Struggle for Statehood Remembered A Tribute to Martyr Kailash Rajwar

कसमार में मनी शहीद कैलाश रजवार 44वां शहादत दिवस

कसमार में मनी शहीद कैलाश रजवार 44 वां शहादत दिवस कसमार में मनी शहीद कैलाश रजवार 44 वां शहादत दिवस कसमार में मनी शहीद कैलाश रजवार 44 वां शहादत दिवस कसम

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 11 Sep 2024 06:47 PM
share Share

झारखंड अलग राज्य यहां के शहीदों की देन है। जिसमें प्रमुख रूप से झामुमो के लोगों की अहम भूमिका रही है। आंदोलनकारियों में शहीद कैलाश रजवार की भी महत्वपूर्ण योगदान रही है। जिसे कभी भुलाया नही जा सकता। उक्त बातें झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कही। वे बुधवार को कसमार बाजार टांड में झामुमो कसमार प्रखंड समिति की ओर से आयोजित शहीद कैलाश रजवार 44 वां शहादत दिवस पर आयोजित सभा में बतौर मुख्य अथिति संबोधित कर रहे थे। कहा कि शहीद कैलाश की लड़ाई केवल महाजनी प्रथा खिलाफ ही नहीं थी, बल्कि वे शोषित, वंचित व दबे-कुचलों का भी आवाज़ थे। झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि जिन्होंने राज्य के लिए लड़ाई लड़ी, वही राज्य के दर्द को समझेंगे। झारखंड सरकार सभी आंदोलनकारियों के परिजनों को उचित मान सम्मान दे रही है। कार्यक्रम को झामुमो जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रमुख नियोति कुमारी, पंकज मरांडी, कृष्णा महतो, शेरे आलम, सुरेन्द्र नाथ महतो, हरेंद्र महतो समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर शहीद कैलाश रजवार की पत्नी समेत पुत्र सिकंदर कपरदार, पुत्री, दामाद व पुत्रवधू के अलावे महिला मोर्चा की पिंकी देवी, प्रिया देवी, बसंती देवी, शक्ति महतो, मिथलेश जायसवाल, मिथलेश महतो, इरफान अंसारी, नवीन जायसवाल, जगेश्वर महतो, द्वारिका महतो, रमेश वर्मा, धनंजय स्वर्णकार, संजय प्रजापति, कुलदीप करमाली, बिनोद बिहारी महतो, शास्त्री मुर्मू व अन्य लोग मौजूद थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें