लुकैया पुल पर बने टर्निंग पॉइंट एक्सिडेंटल जोन में तब्दील, कई लोग गंवा चुके है अपनी जान
पेटरवार फोटो 07 बासुदेव महतोलुकैया पुल पर बने टर्निंग पॉइंट एक्सिडेंटल जोन में तब्दील, कई लोग गंवा चुके है अपनी जानलुकैया पुल पर बने टर्निंग पॉइंट ए

पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ पर लुकैया गांव के पास टर्निंग प्वाइंट पूरी तरह से एक्सिडेंटल जोन में तब्दील हो गया है। जिस कारण सड़क दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ गई है। एनएच 23 पथ को डायवर्ट कर पुल निर्माण का कार्य शुरू करने के बाद लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। कुछ ही दिन पूर्व दुर्घटना में पांच लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। सड़क निर्माण कंपनी ने एन एच 23 मुख्य मार्ग को लुकैया गांव के पास सीधे रास्ते को बंद कर सड़क को डायवर्ट कर टर्निंग पॉइंट से वाहनों को गुजरने का रास्ता दिया है।
जो काफी जोखिम भरा है जिसके कारण यहां पर हमेशा दुर्घटना घटते रहती है। इस हाइवे से होकर प्रतिदिन छोटी- बड़ी सैकड़ों वाहनों का आवागमन होते रहता है। अंग्रेजी के एस मॉडल टर्निंग पॉइंट पर थोड़ी से चूक से कई लोगों की जाने जा सकती है। इस पथ पर रात्रि के समय कोलकाता, दुमका, गोड्डा, देवघर, पानागढ़, धनबाद, बोकारो, आरा, बक्सर, सिवान, बिहार शरीफ, रांची, चलने वाली यात्री बसों का चलना होता है। क्या कहते है चालक: संडे बाजार बेरमो से रांची जाने वाली मोहन बस के चालक बासुदेव महतो ने कहा कि लुकैया गांव के पास जिस पुल का निर्माण कराया गया है वह काफी खतरनाक है। अगर वाहन चालक सतर्क होकर नही रहे तो दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है। झरिया से चलकर रांची जाने वाली अरमान बस के चालक मो. नसीम अंसारी ने कहा कि लुकैया गांव के पास जिस तरह से एस मोडल टर्निंग पॉइंट रास्ता वाहनों के आवागमन के लिए दिया गया है वह रास्ता काफी खतरनाक है। अगर चालक सावधानी के साथ अपने वाहन का ड्राइव नही करे तो कभी भी यहां घटना घट सकती है। रांची से चलकर धनबाद की ओर जाने वाली शांति बस के चालक सूर्यवंशी प्रसाद ने कहा कि इस तरह का टर्निंग वाला रास्ता धनबाद- रांची के बीच कही नही देखा है। वाकई में यह टर्निंग वाला रास्ता काफी खतरनाक है। इस स्थान पर अगर चालक से थोड़ी सी चूक हुई तो दुर्घटना होने से कोई नही बचा सकता है। झरिया से चलकर रांची जाने वाली शांति नामक बस के चालक सुरेंद्र यादव ने कहा कि वाकई इस तरह का टर्निंग वाला रास्ता हमने पहली बार देखी है जो काफी खतरनाक है। रात्रि के समय ऐसे रास्ते से गुजरने पर चालक का रूह कांप जाता है। अगर इस टर्निंग वाले रास्ते पर कोई नया चालक गुजरेगा तो निश्चित रूप से वह दुर्घटना का शिकार हो जाएगा। "इस मामले को लेकर जब एन एच ए आई के प्रभारी शैलेंद्र कुमार से उनके मोबाइल नंबर पर दो बार कॉल कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।