Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsAnand Mohan Warns Bihar Government on Triple S and Elections

बिहार सरकार के लिए ट्रिपल एस चुनाव में घातक साबित होगा : आनंद मोहन

आदित्यपुर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आगामी चुनाव में ट्रिपल एस को बिहार सरकार के लिए घातक बताया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पलटू चाचा हैं। मोहन ने झारखंड के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 5 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
बिहार सरकार के लिए ट्रिपल एस चुनाव में घातक साबित होगा : आनंद मोहन

आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि आगामी चुनाव में ट्रिपल एस बिहार सरकार के लिए घातक साबित होगा। शराबबंदी, सर्वे और स्मार्ट मीटर सरकार की सेहत के लिए ठीक नहीं है। बिहार सरकार जितना जल्द हो सके इसपर निर्णय ले। रविवार की शाम बिहार पीपुल्स पार्टी के नेता रहे सुधीर चौधरी के आवास पर पहुंचे आनंद मोहन पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को पलटू चाचा कहते हैं और खुद उनके साथ डिप्टी सीएम बनने जाते हैं। जब हट जाते हैं तो उनके सेहत और दिमाग पर सवाल खड़ा करते हैं।

झारखंड बनने के समय से रह रहे लोग स्थानीय : आनंद मोहन ने कहा कि बिहार का बंटवारा कर झारखंड बना है। जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल और बिहार के आदिवासी क्षेत्र को जोड़कर झारखंड बनाया जाना था, पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण के वक्त से अबतक रह रहे लोग यहां के स्थानीय हैं। इनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री के पद की अभी कोई वैकेंसी नहीं है। तेजस्वी यादव ने 2024 के उपचुनाव में कहा था कि सेमीफाइनल है, पर चारों सीटों पर महागठबंधन हार गया। मौके पर पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी, अमृता चौधरी, पांडी मुखी, लालबाबू सिंह, मनोज आनंद, चंदन सिंह, अमित सिंह उर्फ आशुतोष आदि मौजूद थे। आनंद मोहन बंधुआ मजदूर नहीं : एनडीए में स्थायी तौर पर रहने के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि वे बंधुआ मजदूर नहीं हैं। उनके लोगों का स्वाभिमान प्राथमिकता है। राजद में चेतन आनंद थे, पर राजनीति में कोई स्थायी दोस्त, दुश्मन नहीं होता है। चेतन आनंद को जेल में साजिश के तहत डाला गया था, तब वह राजद में गये थे। आनंद मोहन ने कहा कि बिहार में एनडीए को खाद-पानी उन्होंने दिया, जब फसल काटने की बारी आयी तो उन्हें साजिशन जेल में डाल दिया गया। उन्होंने अटल जी की सरकार को बचाने में भूमिका निभाई थी। उसी तरह आज चेतन आनंद ने नीतीश जी की सरकार बचाने में भूमिका निभाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें