Hindi Newsझारखंड न्यूज़7 killed of one family 20 years ago 4 infants were also murdered court convicts

पहले 4 दूध पीते बच्चों को मार डाला फिर खत्म कर दिया पूरा परिवार, 4 दोषी करार; कब होगी सजा

  • झारखंड के झारिया में आज से 20 साल पहले एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। इसमें हैवानों ने एक मामूली विवाद में पूरा का पूरा परिवार ही खत्म कर दिया था। दोषियों ने पहले दूध पीते चार बच्चों को मारा था।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 08:46 AM
share Share
Follow Us on
पहले 4 दूध पीते बच्चों को मार डाला फिर खत्म कर दिया पूरा परिवार, 4 दोषी करार; कब होगी सजा

झारखंड के झारिया में आज से 20 साल पहले एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। इसमें हैवानों ने एक मामूली विवाद में पूरा का पूरा परिवार ही खत्म कर दिया था। हैवानों ने दूध पीते बच्चों को भी नहीं छोड़ा और एक-एक कर चार मासूमों को मौत की नींद सुला दी थी। अब इस खस्सी चोरी के विवाद में 20 साल पहले एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या में अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया। कोर्ट इन्हें 22 फरवरी को सजा सुनाएगी। अदालत ने हरि महतो, विनोद महतो, टुसू नायक और झरिया महतो उर्फ झरिया मुंडा को दोषी बताया है।

मामला 27 फरवरी 2005 की रात 10 बजे का है। इस वक्त परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान पहले से हुए विवाद में गुस्साए लोगों की भीड़ ने परिवार पर हमला कर दिया और एक-एक कर 7 लोगों को मौत की नींद सुला दिए। इस मामले में प्रकाश महतो ने धुर्वा (तुपुदाना) थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभियुक्तों ने प्रकाश महतो के पिता मोहन महतो, सौतेली मां मंगरी देवी, नानी सोमारी देवी के साथ एक से डेढ़ साल के चार बच्चों आलोक महतो, अनिल महतो, सुनील महतो और उपेंद्र महतो की हत्या टांगी, बुलआ और डबली से कर दी थी। घटना के समय चारों बच्चे दूध पी रहे थे। मामले में फरार झरिया को पुलिस ने 1 जून 2020 को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी भी लंबे समय से जेल में हैं। खस्सी विवाद में 16-17 लोगों ने रात में घर पर हमला बोला था।

दरवाजा नहीं खोलने पर कुछ लोग झोपड़ी पर चढ़ गए और खपड़े को तोड़ दिया। कुछ आरोपियों ने दरवाजे पर धारदार हथियार से वार उसे तोड़ दिया था। सबसे पहले आरोपियों ने जल रहे दीए को बुझा दिया और एक-एक कर सात लोगों की हत्या कर दी थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें