Notification Icon
Hindi Newsजम्मू और कश्मीर न्यूज़2 Army soldiers killed in case of fratricide in Poonch three injured probe ordered

जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो सैनिकों की मौत; तीन घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के एक बटालियन में शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद के बीच गोली चल गई। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई है और तीन अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।

पीटीआई पुंछFri, 15 July 2022 12:24 PM
share Share

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट में 156 टेरिटोरियल बटालियन में सैनिकों के बीच हुई आपसी झड़प के बाद दो जवानों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे की है जब किसी बात को लेकर जवानों के बीच में आपसी विवाद हुआ और उनमें से एक ने तीन साथियों पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद एक जवान की मौत हो गई है। 

वहीं, गोली चलाने वाले सैनिक ने खुद भी अपने पेट में गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई है। वहीं, घटना में घायल दो अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

सेना की ओर से इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल इस मामले की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि जवानों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ कि बात गोली चालने तक पहुंच गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें