Hindi Newsविदेश न्यूज़why america changed position in un as vladimir putin offers something greater than ukraine minerals

यूक्रेन पर थीं ट्रंप की नजरें कि पुतिन ने दे दिया बड़ा ऑफर! क्यों अमेरिका ने यूएन में बदला पाला

  • अमेरिका और यूक्रेन के बीच रेयर मेटल को लेकर डील फाइनल नहीं हो पाई उधर रूस ने उसी तरह का एक ऑफर दे दिया। माना जा रहा है कि पुतिन के ऑफर के बाद ही अमेरिका के रुख में बदलाव आ गया है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 02:13 PM
share Share
Follow Us on
यूक्रेन पर थीं ट्रंप की नजरें कि पुतिन ने दे दिया बड़ा ऑफर! क्यों अमेरिका ने यूएन में बदला पाला

अमेरिका और रूस के बीच दशकों से चली आ रही दुश्मनी अब बदलाव का रुख कर चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बार-बार आरोप लगाते रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ करीबी दिखा रहे हैं। वहीं रूस और यूक्रेन के युद्ध के मुद्दे पर जब यूएन में तीन प्रस्ताव पेश किए गए तो अमेरिका ने खुलकर रूस का साध दिया। अमेरिका ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दोषी ठहराने से ही इनकार कर दिया। अमेरिका के इस रुख से पूरी दुनिया हैरान है। वहीं भारत, चीन समेत कई देशों ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग ही नहीं की। बता दें यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को खत्म कनरे की मांग वाले प्रस्ताव यूएन में पेश किए गए थे।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका और रूस के बीच डील हो गई है। पहले डोनाल्ड ट्रंप की नजरें यूक्रेन के दुर्लभ मेटल पर थी। उन्होंने कहा था कि फ्री में अमेरिका यूक्रेन की मदद नहीं करेगा बल्कि उसके बदले में उसे खनिज भंडार पर अधिकार चाहिए। अमेरिका और यूक्रेन के बीच डील फाइनल होने ही वाली थी कि रूस ने वैसा ही प्रस्ताव अमेरिका के सामने रख दिया। रूस का कहना है कि अमेरिका रूस के साथ अच्छे संबंध रखकर भी अच्छी आमदनी कर सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही वोलोदिमीर जेलेंस्की ने युद्ध जीतने के लिए अमेरिका के सामने खनिजों के अधिकार के लिए सौदे की बात रखी थी। कुछ दिन पहले ही डील का ड्राफ्ट तैयार हुआ था जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन के 50 फीसदी खनिजों से होने वाला रेवेन्यू अमेरिका का होगा। हालांकि इसमें यूक्रेन के रक्षा का आश्वासन भी नहीं दिया गया था। ट्रंप प्रशासन का कहना था कि पहले जो सहयोग किया गया है उसके एवज में अमेरिका यह सौदा कर रहा है। जब रक्षा का आश्वासन नहीं मिला तो वोलोदिमिर जेलेंस्की ने डील पर साइन करने से इनकार कर दिया।

लहीं सोमवार को रूसी टेलिविजन पर इंटरव्यू के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका की कंपनियों के साथ बिजनस डील की जाएगी। यह अमेरिका के साथ संबंध ठीक करने का एक तरीका हो सकता है। इसके अलावा रूस ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन में खनिजों के खनन में अमेरिका का सहयोग कर सकता है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका के अलावा अन्य विदेशी सहयोगियों के साथ वह भंडार को बढ़ाने में मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि साबेरिया में एल्युमिनियम प्रोडक्ट बनाकर भी अमेरिका की कंपनियां लाभ कमा सकती हैं।

कीव के मुताबिक दुनिया के दुर्लभ मेटल के पांचफीसदी यूक्रेन में हैं। इसमें ग्रेफाइट भी शामिल हैं। इसके अलावा लीथियम डिपॉजिट भी यूक्रेन में हैं। वहीं कुछ जगहों को रूस ने सीज कर दिया है। इसमें ऐसी जगहे भी शामिल हैं जहां प्रचुर मात्रा में मेटल पाए जाते हैं। रूस इनका लालच देकर अमेरिका के साथ डील करना चाहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें