Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Who is Niko Omilana mocks Rishi Sunak with L sign after Great Loss in Britain Election

ऋषि सुनक दे रहे थे स्पीच, पीछे लहराया लूजर का पोस्टर; कौन है ऐसी हिमाकत करने वाला निको ओमिलाना

Rishi Sunak Niko Omilana: ब्रिटिश चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल के शासन का अंत हो गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी कुर्सी छोड़नी पड़ी है। हारने के बाद सुनक की आलोचना हो रही है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, लंदनFri, 5 July 2024 06:58 AM
share Share

Rishi Sunak Niko Omilana: ब्रिटिश चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल के शासन का अंत हो गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी कुर्सी छोड़नी पड़ी है। हारने के बाद जहां सुनक की काफी आलोचना हो रही है। वहीं, उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है। ऋषि सुनक जब स्पीच दे रहे थे कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। असल में सुनक के पीछे खड़े होकर एक शख्स सफेद कागज पर ‘एल’ साइन दिखा रहा था। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी ज्यादा हैरान रह गए हैं। इस शख्स का नाम है निको ओमिलाना, जो ब्रिटिश चुनावों में सुनक के सामने खड़ा था। हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा।

सुनक के सामने दावेदारी
ऋषि सुनक की स्पीच के समय निको ओमिलाना ‘लूजर’ का साइन लेकर पीछे खड़ा था। इस दौरान उसने ग्रीन सनग्लासेस पहन रखे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप्स में दिखाई दे रहा है कि कैमरामैन उसे फ्रेम से बाहर करने की कोशिश कर रहा है। ओमिलाना एक प्रैंकस्टर है और यूट्यूब पर काफी मशहूर है। उसने रिचमंड और नॉर्थर्लटन दोनों ही सीटों से सुनक के सामने दावेदारी ठोंकी थी। हालांकि उसे बहुत ज्यादा वोट नहीं मिले, लेकिन फिर भी उसके समर्थक काफी उत्साहित थे। काउंटिंग रूम के बाहर उसके नाम पर खूब चियर किया जा रहा था। बता दें कि ब्रिटिश चुनाव में निको ओमिलाना की उम्मीदवारी पर काफी बवाल भी मचा था।

मंदिर के चक्कर, भारतीयों को रिझाया; कीर ने कुछ ऐसे छोड़ा सुनक को पीछे
11 सीटों से किया था नामांकन

निको ने खुद को ब्रिटिश चुनाव में संसद उम्मीदवार के तौर पर 11 सीटों से नामांकन किया था। हालांकि ब्रिटिश चुनाव आयोग ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया था। अपने ड्रामाटिक स्टंट्स और प्रैंक्स के लिए मशहूर निको ने एक्स पर अपनी सियासी मंशा के बारे में बताया था। उसने इरादा जताया था कि वह ऋषि सुनक को राजनीति से पूरी तरह से बाहर कर देगा।

चिंता मत कीजिए सुनक, आपके लिए सीट है; हार पर एयरलाइंस ने उड़ाया मजाक
निको ने युवाओं के सर्विस कार्यक्रम की काफी आलोचना की थी, जिसमें मिलिट्री सर्विस शामिल थी। यह पहली बार नहीं है, जब निको ने ऐसा सियासी स्टंट किया है। लंदन मेयर के चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा हुआ था और करीब 50 हजार वोट हासिल किए थे। वह निको डिफेंस लीग (एनडीएल) नाम से मूवमेंट भी चलाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें