Hindi Newsविदेश न्यूज़Ukraine Crises Indian Government removes restriction flights - International news in Hindi

भारत ने यूक्रेन से हवाई उड़ानों पर लगी पाबंदियों को हटाया, युद्ध के मंडराते संकट के बीच लिया फैसला

यूक्रेन संकट को देखते हुए भारत सरकार ने दोनों देशों के बीच एयर लाइन फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर बबल समझौते के तहत भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों व सीटों की...

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 Feb 2022 08:00 AM
share Share

यूक्रेन संकट को देखते हुए भारत सरकार ने दोनों देशों के बीच एयर लाइन फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर बबल समझौते के तहत भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों व सीटों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया। इसका मतलब है कि कितनी भी उड़ानें और साथ ही चार्टर उड़ानें ऑपरेट हो सकती हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "भारतीय एयरलाइनों को मांग में वृद्धि के कारण उड़ानें बढ़ाने के लिए कहा गया है। MoCA विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर यह सुविधा मुहैया कर रहा है।"

यूक्रेन में भारतीय नागरिक और भारत में उनके परिवारों के सवालों का जवाब देने के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों, विशेषकर छात्रों से कहा था कि वे देश से बाहर जाने पर विचार करें और आक्रमण की आशंका के बीच देश के भीतर गैर-जरूरी यात्रा से बचें। दूतावास किसी भी मामले से निपटने के लिए घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है।

भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए फोन नंबर
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क के लिये फोन नंबर +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 है। इसके साथ ही एक ईमेल भी जारी किया गया है। वहीं, यूक्रेन में भारतीय दूतावास से सम्पर्क करने के लिये फोन नंबर +380 997300428, +380 997300483 हैं।

यूक्रेन में करीब 18 हजार भारतीय छात्र 
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन में 20 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। इसमें से 18 हजार के करीब छात्र हैं। कुछ छात्रों ने भारत के लिए उड़ानों की बढ़ती कीमतों को लेकर भी चिंता जताई है। नई दिल्ली अब तक मास्को के साथ घनिष्ठ रणनीतिक संबंधों को देखते हुए यूक्रेन के साथ सीमा पर रूस की कार्रवाई की आलोचना करने से बचता रहा है। भारत ने राजनयिक प्रयासों के जरिए यूक्रेन में स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें