Plane carrying 303 Indians detained in France doubt of human trafficking - International news in Hindi फ्रांस में हिरासत में ले लिया गया 303 भारतीयों को ले जा रहा विमान, जानें क्या है वजह, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Plane carrying 303 Indians detained in France doubt of human trafficking - International news in Hindi

फ्रांस में हिरासत में ले लिया गया 303 भारतीयों को ले जा रहा विमान, जानें क्या है वजह

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक फ्रा्ंस में एक विमान को हिरासत में ले लिया गया जिसमें कम से कम 303 भारतीय यात्री सवार थे। इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी।

Ankit Ojha एजेंसियां, पैरिसFri, 22 Dec 2023 09:28 PM
share Share
Follow Us on
फ्रांस में हिरासत में ले लिया गया 303 भारतीयों को ले जा रहा विमान, जानें क्या है वजह

फ्रांस में 300 भारतीयों को ले जा रहे एक विमान को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोक लिया गया। यह विमान यूएई से निकारागुआ जा रहा था। जानकारी के मुताबिक मानव तस्करी के संदेह में फ्रां में ही इस विमान को रोका गया है। विमान को फ्रांस के प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है। 

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक विमान के बारे में जांच शुरू हो गई है। यह विमान एक रोमानियन चार्टर कंपनी का था। विमान ने दुबई के एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके बाद यह विमान फ्रांस के वैत्री में कुछ तकनीकी कारणों से रुका था। इतने में ही फ्रांस की पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। 

फ्रांस की पुलिस के मुताबिक वैत्री में रिसेप्शन हॉल को यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर विमान के यात्रियों को रुकने की अच्छी सुविधा दी गई है। सबके लिए सिंगल बेड का इंतजाम किया गया है। जांच पूरी होने के बाद अगर सब कुछ सही पाया जाता है तभी यहां से विमान को रवाना किया जाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।