Hindi Newsविदेश न्यूज़Italian Town On High Alert As Leaning Tower On Verge Of Collapse

गिरने को है इटली का प्राचीन टॉवर, 150 फीट लंबाई और 1000 साल है उम्र; जारी हुई चेतावनी

इटली का गरिसेंडा टॉवर लीनिंग टॉवर के नाम से मशहूर है। अब इस टॉवर पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है। यह टॉवर पिछले 1000 साल से इसी तरह से खड़ा है। इतना ही नहीं, यह दुनिया का सबसे लंबा टॉवर है।

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रोमSat, 2 Dec 2023 01:49 PM
share Share

इटली का गरिसेंडा टॉवर लीनिंग टॉवर के नाम से मशहूर है। अब इस टॉवर पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि यह टॉवर बीते 1000 साल से यूं ही खड़ा है और दुनिया का सबसे लंबा टॉवर है। 150 फीट लंबा टॉवर 14वीं शताब्दी के बाद से 4 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है। उस वक्त अधिकारियों ने इसे स्थिर करने के उद्देश्य से इसके सबसे ऊपरी हिस्से को हटाने की कोशिश की थी। बता दें कि पीसा की मशहूर मीनार पांच डिग्री तक झुकी हुई है।

लगाया जाएगा मेटल का घेरा
बीते कई साल से इटली इस टॉवर को सुरक्षित बचाए रखने के जतन में लगा हुआ है। लेकिन अब यह इतना ज्यादा झुक चुका है कि अधिकारियों को लोगों को बचाने की याजना बनानी पड़ी है। सीएनएन के मुताबिक खतरा इस बात का है कि यह टॉवर कभी भी गिर सकता है। सिटी काउंसिल के बयान के मुताबिक अब टावर के चारों ओर मेटल का एक घेरा लगाया जाएगा। इससे मलबे को रोकने में मदद मिलेगी। वहीं, टॉवर के ढहने की स्थिति में आसपास की इमारतों को ज्यादा नुकसान पहुंचने का खतरा नहीं रहेगा।

वैज्ञानिक कमेटी ने किया निरीक्षण
यह वॉर्निंग एक वैज्ञानिक कमेटी के निरीक्षण के बाद जारी हुई है। यह कमेटी साल 2019 से इस टॉवर की निगरानी कर रही है। कमेटी ने इसमें सेंसर्स लगाए थे जो इस प्राचीन टॉवर के मूवमेंट्स को दर्ज कर रहा था। कमेटी के मुताबिक साल 2023 के अक्टूबर महीने में आईं रीडिंग्स बेहद खतरनाक रहीं। इसके बाद ही यह चेतावनी जारी की गई है। ‘हाई अलर्ट’ चेतावनी में कहा गया है कि बेस टावर के क्रश कंप्रेशन में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गई है। पत्थरों में दरारें ऊपर की ईंटों तक फैल सकती हैं। जैसे ही रिपोर्ट सामने आई, अधिकारियों ने टॉवर के आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया और इसकी ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें