france first gay prime minister gabriel-attal - International news in Hindi कौन हैं फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री गैब्रिएल अटल, उम्र भी है सबसे कम, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़france first gay prime minister gabriel-attal - International news in Hindi

कौन हैं फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री गैब्रिएल अटल, उम्र भी है सबसे कम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री गैब्रिएल अटल को प्रधानमंत्री के रूप में चुना। 34 वर्षीय ग्रेब्रियल फ्रांस के सबसे कम उम्र के और समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं।

Gaurav Kala एएफपी, फ्रांसTue, 9 Jan 2024 06:03 PM
share Share
Follow Us on
कौन हैं फ्रांस के पहले गे प्रधानमंत्री गैब्रिएल अटल, उम्र भी है सबसे कम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को अपने करीबी मंत्री गैब्रिएल अटल को प्रधान मंत्री के रूप में चुन लिया है। 34 वर्षीय गैब्रिएल फ्रांस के सबसे कम उम्र के और समलैंगिक प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले गैब्रिएल शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे थे। राष्ट्रपति पद के एक करीबी सूत्र ने गेब्रियल की ताजपोशी की पुष्टि कर दी है। इससे पहले सोमवार को एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 

एएफपी के अनुसार, गैब्रिएल को पीएम बनाने के पीछे मैक्रॉन को अपने राष्ट्रपति पद को और मजबूत करना है। बोर्न के साथ पिछले काफी समय से उनके वैचारिक मतभेद सामने आ रहे थे। 2022 में धुर दक्षिणपंथी विरोधियों को हराने के बाद भी अपने दूसरे कार्यकाल में मैक्रॉन को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। वह अलोकप्रिय पेंशन सुधारों, संसदीय चुनावों में घाटा और आव्रजन कानून पर विवाद का विरोध झेल रहे हैं।

गैब्रियल की ताजपोशी से मैक्रॉन को क्या फायदा

फ्रांस में यह बदलाव पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों और इस गर्मी में होने वाले यूरोपीय संसद के चुनावों से पहले हुआ है। मैक्रॉन को धुर दक्षिणपंथी के हाथों हार का खतरा है। पीएम के तौर पर गैब्रिएल की ताजपोशी के बाद इस सप्ताह कैबिनेट में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मैक्रॉन अपने राष्ट्रपति पद के अंतिम तीन वर्षों के लिए अपनी टीम को मजबूत करना चाहते हैं।

कौन हैं गैब्रिएल अटल

मामले के जानकार बताते हैं कि एलिजाबेथ बोर्न ने भले ही अपने विनम्र आचरण ने सहकर्मियों से सम्मान जीता हो, लेकिन जरूरी नहीं कि जनता से लोकप्रियता हासिल की। इससे उलट गैब्रिएल अटल राजनीतिक रूप से काफी सक्षण नेता हैं। वह देश में महत्वपूर्ण शिक्षा मंत्रालय को संभाल चुके हैं और सरकार में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। 

मैक्रॉन के करीबी और पहले गे पीएम

गैब्रिएल अटल इमैनुएल मैक्रॉन के करीबी सहयोगी हैं, जो कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता भी थे। हाल के जनमत सर्वेक्षणों में वह देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक चुने गए थे। उन्होंने रेडियो शो के साथ-साथ संसद में भी बेबाक मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। फ्रांस के एक सांसद पैट्रिक विग्नल का कहना है कि गैब्रिएल फ्रांस के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री होंगे और खुले तौर पर खुद को गे घोषित करने वाले पहले पीएम होंगे। उन्होंने कहा, "गैब्रिएल अटल 2017 के मैक्रॉन की तरह हैं" क्योंकि जब मैक्रॉन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पदभार संभाला था तो वह आधुनिक फ्रेंच इतिहास में सबसे कम उम्र के नेता थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।