Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Dubai restaurant launches worlds first gold Vada Pav htgp - International news in Hindi

इस होटल ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 'गोल्ड वड़ापाव', यह है खूबियां

वड़ापाव के शौकीन लोगों के लिए एक धमाकेदार खबर है। दुबई के एक मशहूर होटल ने सोने का वड़ापाव लॉन्च किया है जिसे 'गोल्ड वड़ापाव' नाम दिया गया है। इस वड़ापाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो...

Gaurav लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 2 Sep 2021 01:36 PM
share Share

वड़ापाव के शौकीन लोगों के लिए एक धमाकेदार खबर है। दुबई के एक मशहूर होटल ने सोने का वड़ापाव लॉन्च किया है जिसे 'गोल्ड वड़ापाव' नाम दिया गया है। इस वड़ापाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। होटल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस डिश का वीडियो भी पोस्ट किया और बताया कि हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट गोल्ड वड़ापाव लॉन्च किया है। 

दरअसल, इस होटल का नाम 'ओ पाव' है। होटल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बताया गया है कि इसे कैसे बनाया गया है और इसकी खूबियां क्या हैं। गोल्ड वड़ा पाव बनाने के लिए वड़े में ट्रफल बटर और चीज भरी जाती है। वड़ा को तैयार करने के बाद इसे सोने की तरह दिखने वाले घोल में डुबोया जाता है। फिर गर्म तेल की कड़ाही में तल लिया जाता है। वड़ा पाव को एक फैंसी लकड़ी के बक्से में शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ परोसा जाता है। 

होटल ने इस गोल्ड वड़ापाव की कीमत 99 दिरहम (करीब 2 हजार रुपए) रखी है। इसे केवल होटल के अंदर ही खाया जा सकता है, बाहर ले जाने की इजाजत नहीं है। वडापाव को लकड़ी के बॉक्स में परोसा जाएगा। डिश को और आकर्षक दिखाने के लिए बॉक्स में नाइट्रोजन का प्रयोग किया गया है। इसके साथ स्वीट पोटेटो फ्राई और मिंट लेमोनेड भी दिया जा रहा है। 

बता दें कि 'ओ पाव' नाम का होटल लंबे समय से अलग-अलग वैरायटी के बड़ा पाव बनाता रहा है। इंडियन फूड के लिए यह होटल दुबई में पापुलर है। हालांकि, दुबई में काफी पहले से फूड डिश के साथ गोल्ड का यूज होता आया है। यहां पर 24 कैरेट गोल्ड के बर्गर, आइसक्रीम, फ्रेंच टोस्ट और बिरयानी भी बनाई जा चुकी है। लेकिन यह डिश दुनियाभर के वड़ापाव के चाहने वालों के लिए बेहद खास है।

'ओ पाव' ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में लिखा कि हमें दुनिया के पहले 22 कैरेट गोल्ड वड़ापाव के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें