Hindi Newsविदेश न्यूज़aardvark name dobby born after 90 years in uk zoo for first time htgp - International news in Hindi

90 साल बाद ब्रिटेन के चिड़ियाघर में पैदा हुआ ऐसा जानवर, प्रजाति को लेकर छिड़ी बहस

जानवरों की ऐसी बहुत सारी प्रजातियां हैं जो बिलुप्त होने की कगार पर हैं। कई बार ऐसा होता है कि अचानक ने कुछ जानवर सामने आ जाते हैं जिन्हें हाल फिलहाल में कम ही देखा गया है। इन दिनों ब्रिटेन के एक...

Gaurav लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 Feb 2022 01:17 PM
share Share
Follow Us on
90 साल बाद ब्रिटेन के चिड़ियाघर में पैदा हुआ ऐसा जानवर, प्रजाति को लेकर छिड़ी बहस

जानवरों की ऐसी बहुत सारी प्रजातियां हैं जो बिलुप्त होने की कगार पर हैं। कई बार ऐसा होता है कि अचानक ने कुछ जानवर सामने आ जाते हैं जिन्हें हाल फिलहाल में कम ही देखा गया है। इन दिनों ब्रिटेन के एक चिड़ियाघर में एक ऐसे जानवर ने जन्म लिया है जिसे देखकर सब हैरत में पड़ गए हैं। इस जानवर को आर्डवार्क प्रजाति का बताया जा रहा है। इस जानवर के पैदा होते ही दुनियाभर में इस प्रजाति को लेकर बहस छिड़ गई है।

दरअसल, ब्रिटेन के चेस्टर में स्थित एक चिड़ियाघर में इस आर्डवार्क का जन्म हुआ है। इस चिड़ियाघर के अधिकारी वेबसाइट पर इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। बताया गया है कि चिड़ियाघर के नब्बे साल के इतिहास में पहली बार एक आर्डवार्क का जन्म हुआ है। इसका नाम हैरी पॉटर सीरीज के कैरेक्टर के नाम पर डॉबी रखा गया है।

इस फीमेल आर्डवार्क की बनावट अजीब प्रकार की है। इसके बड़े झुके हुए कान, बिना बालों वाली झुर्रीदार त्वचा और बड़े पंजे हैं। इसका काफी ख्याल रखा जा रहा है, हर कुछ घंटों में उसे खाने को दिया जाता है और एक्सपर्ट्स की टीम लगातार उस पर नजर रखे हुए है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के साथ संघर्ष के चलते आर्डवार्क की संख्या घट रही है और मांस के लिए उनका शिकार किया जा रहा है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्डवार्क उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते रहे हैं लेकिन अब उनकी संख्या लगातार कम हो रही है। इधर यूरोप के चिड़ियाघरों में केवल 66 और दुनियाभर के चिड़ियाघरों में महज 109 आर्डवार्क ही बचे हैं। आर्डवार्क शब्द का अफ्रीकी भाषा में मतलब 'अर्थ पिग' होता है। फिलहाल इसके जन्म के बाद सोशल मीडिया पर आर्डवार्क प्रजाति को लेकर बहस छिड़ गई है कि कैसे ये लुप्त हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें