Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़5 thousand year old pub and restaurant found in south iraq sumerian civilization - International news in Hindi

5 हजार साल पहले भी रेस्तरां और पब जाते थे लोग, खुदाई में मिले सबूत; रेफ्रिजरेटर का भी होता था इस्तेमाल

दक्षिणी ईराक के लगाश में खुदाई के दौरान पब और रेस्तरां पाया गया है. यहां एक पुरानी पद्धति का रेफ्रिजरेटर, बड़ा चूल्हा, बैठने के लिए सीट और कई बर्तन पाए गए हैं।

Ankit Ojha एजेंसियां, बगदादWed, 15 Feb 2023 05:17 AM
share Share

पब और रेस्तरां जाने का शौक आजकल के युवाओं के लिए आम बात है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कोई नया शौक नहीं है बल्कि 5 हजार साल पहले भी पब और रेस्तरां हुआ करते थे। पुरातत्वविदों ने ईराक में 5 हजार साल पुराने पब की खोज की है। इससे उस वक्त के लोगों के जीवन के बारे में जानने में मदद मिलेगी। ईराक के नासिरियाह के पास लागाश शहर सुमेरियन सभ्यता के लिए जाना जाता है। यहां खुदाई के दौरान सुमेरियन सभ्यता के कई प्रमाण मिलते हैं। 

अमेरिका और इटली की टीम ने यहां एक रेस्तरां का पता लगाया है। पेन्सिलवानिया विश्वविद्यालय और और पीसा विश्वविद्यालय ने मिलकर एक पुराने रेफ्रिजरेशन सिस्टम और बहुत बड़े चूल्हे को खोजा है. वहीं आसपास खाने पीने के लिए बेंच और करीब 150 बर्तन बाए गए हैं।यहां पर मछली और जानवरों की हड्डियां भी पाई गईं। इसके अलावा शराब पीने के बर्तन भी मिले। 

प्रोजेक्ट डायरेक्टर होली पिटमैन ने एएफपी को बताया, 'यहां एक रेफ्रिजरेटर मिला है। इसके अलावा सैकड़ों बर्तन पाए गए हैं। रेफ्रिजरेटर के पीछे ही एक बड़ा चूल्हा था जिसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता था। इससे पता लगता है कि यह ऐसी जगह थी जहां लोग नियमित तौर पर आते थे। वे यहां खाना-पीना खाते थे और शराब पीते थे। हालांकि यह स्पष्ट है कि यह किसी का घर नहीं था।'

उन्होंने कहा, सुमेरियन सभ्यता के लोगों के लिए बियर बहुत की आम पेय हुआ करता था । लोग पानी से ज्यादा बियर पीते थे। दक्षिण ईराक में सुमेरियन सभ्यता के प्रमाण बताते हैं कि यह उन जगहों में था जहां खेती की शुरूआत हुई और लोग घर बनाकर रहने लगे। लगाश इलाके में सुमेरियन राजाओं के महल हुआ करते थे। इसके अलावा यहां बागवानी की जाती थी। लगाश दक्षिणी ईराक का अहम शहर है। एक पुरातत्वविद ने कहा कि यहां खेती के साथ ही मछली पकड़ना और व्यापार भी होता था। उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान के सैंपल इकट्ठे किए गए हैं और अब डीटेल शोध किया जाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें