26 year-old Indian student shot dead inside car in America - International news in Hindi अमेरिका में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की कार के अंदर गोली मारकर हत्या, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़26 year-old Indian student shot dead inside car in America - International news in Hindi

अमेरिका में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की कार के अंदर गोली मारकर हत्या

बताया गया कि अदलखा की मौत इस महीने की शुरुआत में हुई। नौ नवंबर को सिनसिनाटी पुलिस ने एक कार में एक युवक के घायलावस्था में मिलने की जानकारी दी थी।

Admin लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटनThu, 23 Nov 2023 10:51 PM
share Share
Follow Us on
अमेरिका में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की कार के अंदर गोली मारकर हत्या

अमेरिका के ओहियो में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र घायलावस्था में अपनी कार में मिला था। चिकित्सा विश्वविद्यालय ने इस घटना को ''दुखद और संवेदनहीनता'' करार दिया है। स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्ट में चिकित्सा विश्वविद्यालय के बयान के हवाले से बताया गया कि आदित्य अदलखा सिनसिनाटी चिकित्सा विश्वविद्यालय में आणविक एवं विकासात्मक जीव विज्ञान कार्यक्रम में डॉक्टरेट के चौथे वर्ष के छात्र थे। 

बताया गया कि अदलखा की मौत इस महीने की शुरुआत में हुई। नौ नवंबर को सिनसिनाटी पुलिस ने एक कार में एक युवक के घायलावस्था में मिलने की जानकारी दी थी। पुलिस ने कहा कि इलाके में तड़के करीब 6:20 बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई थी। गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को एक कार के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें गोली लगने के निशान थे और अंदर एक व्यक्ति घायल पड़ा था। 

पुलिस अदलखा को अस्पताल ले गई, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अदलखा उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए उत्तर भारत से सिनसिनाटी आए थे। उन्होंने 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जीव विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। अदलखा ने 2020 में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से फिजियोलॉजी में पीजी किया था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।