Hindi Newsविदेश न्यूज़Russia Says Another Ukrainian village captured our army moves closer to Pokrovsk

यूक्रेन के एक और गांव पर कब्जा, हमारी सेना पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंची; रूस का दावा

  • रूसी सेना महीनों से पोक्रोव्स्क और पास के चासिव यार जैसे प्रमुख दोनेत्स्क गढ़ों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं, खेत और जंगलों में अपना रास्ता बना रही हैं तथा छोटी ग्रामीण बस्तियों को अपने कब्जे में ले रही हैं।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 31 Jan 2025 09:59 PM
share Share
Follow Us on
यूक्रेन के एक और गांव पर कब्जा, हमारी सेना पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंची; रूस का दावा

रूस ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है तथा लगभग तीन साल के युद्ध के बाद वह महत्वपूर्ण यूक्रेनी साजो-सामान केंद्र पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंच गया है। हालांकि, रूस के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है कि उसकी सेना ने नोवोवासिलिव्का पर कब्ज़ा कर लिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

रूसी सेना महीनों से पोक्रोव्स्क और पास के चासिव यार जैसे प्रमुख दोनेत्स्क गढ़ों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं, खेत और जंगलों में अपना रास्ता बना रही हैं तथा छोटी ग्रामीण बस्तियों को अपने कब्जे में ले रही हैं। नोवोवासिलिव्का गांव पोक्रोव्स्क से लगभग 11 किलोमीटर (दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि रूस पोक्रोव्स्क को घेरने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहा है।

पोक्रोव्स्क एक प्रमुख सड़क और रेल केंद्र है, जहां से अग्रिम क्षेत्रों के विस्तृत हिस्से को आपूर्ति प्रदान की जाती है। चासिव यार एक रणनीतिक पर्वतीय चोटी है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पोक्रोव्स्क की ओर रूसी सेना के 71 हमलों को नाकाम कर दिया है, जिसका मतलब है कि पूरे 1,000 किलोमीटर की अग्रिम रेखा पर रूस के लगभग आधे हमले पोक्रोव्स्क के आसपास हुए।

यूक्रेन की इमारत पर रूसी ड्रोन का हमला, चार लोगों की मौत

इससे पहले, पूर्वोत्तर यूक्रेन में एक इमारत पर रूसी ड्रोन के हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुमी क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार, एक ‘शाहिद’ ड्रोन ने बुधवार देर रात एक बजे के बाद सुमी शहर की इमारत की दीवार और आसपास की खिड़कियां उड़ा दीं। प्रशासन ने बताया कि मलबे से चार लोगों को जीवित बाहर निकाला गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। कुल 120 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें