Hindi Newsविदेश न्यूज़pope francis miracle story when 10 year old boy cancer medical report turn negative after meet with pope francis

चमत्कार या संयोग? जब पोप फ्रांसिस के छूने से बच्चे के कैंसर की रिपोर्ट आई निगेटिव

  • Pope Francis Miracle: पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। अनुयायी पोप फ्रांसिस को दया, करुणा और ईश्वर तुल्य मानते थे। पोप फ्रांसिस के जीवन से जुड़े कई चमत्कार हैं।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानMon, 21 April 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
चमत्कार या संयोग? जब पोप फ्रांसिस के छूने से बच्चे के कैंसर की रिपोर्ट आई निगेटिव

Pope Francis Miracle: पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “आज सुबह 7:35 बजे रोम के बिशप फ्रांसिस पिता के घर लौट गए। उनका पूरा जीवन प्रभु और उनकी कलीसिया की सेवा को समर्पित था।” पोप फ्रांसिस के निधन के बाद एक पुराना वाकया सुर्खियों में है, जिसे कई लोग "ईश्वर का चमत्कार" मानते हैं। 10 वर्षीय बच्चे की मां ने दावा किया कि डॉक्टर मेरे बेटे को ब्रेन ट्यूमर या मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मान रहे थे, पोप फ्रांसिस के आशीर्वाद से उसकी कैंसर रिपोर्ट नेगेटिव आई।

घटना अक्टूबर 2021 की है। सीबीएस न्यूज में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इटली के 10 वर्षीय बालक पाओलो बोनाविटा ऑटिज़्म और मिर्गी से जूझ रहा था। वह अपनी मां के साथ वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचा। आमतौर पर चलने में असमर्थ पाओलो ने उस दिन बिना किसी सहारे के मंच की सीढ़ियां चढ़ीं। इस घटना ने उसकी मां एल्सा मोरा को पूरी तरह से चौंका दिया।

ये भी पढ़ें:पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

पोप ने बच्चे की मां से कहा- असंभव कुछ भी नहीं

पाओलो को पोप की सफेद टोपी भा गई थी। पोप न केवल उससे मिले, बल्कि उसे अपने बगल में बैठाया और अपने सिर की टोपी तक उसे दे दी। पाओलो की मां ने बताया कि पोप ने उनका हाथ पकड़कर कहा, "तुम्हारे लिए असंभव जैसा कुछ नहीं।"

तीन हफ्ते बाद मेडिकल रिपोर्ट में बदलाव

इस घटना के तीन हफ्तों बाद, जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो डॉक्टरों को कैंसर या किसी गंभीर बीमारी का कोई भी संकेत नहीं मिला। एल्सा भावुक होकर बोलीं, "मैं पोप से बस इतना कहूंगी, धन्यवाद इस चमत्कार के लिए।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें