Hindi Newsविदेश न्यूज़Indian student arrested in US for trying to scam elderly woman by impersonating officer

अमेरिका में एजेंट बन बुजुर्ग महिला को चूना लगाने की कोशिश, भारतीय छात्र गिरफ्तार

अमेरिका में बीते दिनों एक भारतीय छात्र को बुजुर्ग महिला से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीते महीने दो अन्य भारतीय छात्रों को भी इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Jagriti Kumari पीटीआई, न्यूयॉर्कMon, 5 May 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
अमेरिका में एजेंट बन बुजुर्ग महिला को चूना लगाने की कोशिश, भारतीय छात्र गिरफ्तार

अमेरिका के ओहियो में एक बुजुर्ग महिला से ठगी करने के आरोप में एक भारतीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय भारतीय छात्र किशन कुमार सिंह ने कथित तौर पर एक कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर उत्तरी कैरोलिना की 78 वर्षीय महिला से ठगी करने की कोशिश की थी। वहीं किशन नाम के इस छात्र पर बुजुर्ग के साथ शोषण का आरोप भी लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक किशन 2024 से स्टूडेंट वीजा पर ओहियो के सिनसिनाटी में रह रहा था। स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा है कि महिला को बीते कई दिनों से ऐसे कॉल आ रहे थे जिनमें सामने वाले खुद को अधिकारी बता रहे थे। फोन करने वालों ने महिला से कहा कि उसका नाम देश के दूसरे हिस्से में आपराधिक गतिविधि से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें:हर दिन 10,000 से ज्यादा लोग हो रहे साइबर ठगी के शिकार, हैरान करने वाले आंकडे़
ये भी पढ़ें:महिला से 1 करोड़ रुपयों से ज्यादा की ठगी, प्रॉपर्टी-इन्वेस्टमेंट के नाम पर दिया

पीड़िता को कॉल करने वालों ने बताया कि उसके बैंक अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। आरोपी ने महिला से कहा कि उसे उसके पैसे सुरक्षित रखने हैं तो वह उन्हें खाते में ना रखें। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपियों के कहने पर पैसे निकाले। हालांकि जब भारतीय छात्र एक फेडरल एजेंट बनकर पैसे लेने आया तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। भारतीय छात्र को गिरफ्तारी के बाद गिलफोर्ड काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बता दें कि अमेरिका में बीते महीने भी 2 अन्य भारतीय छात्रों को इस तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें