Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump administration advises Americans Do not travel to Bahamas there are sharks

सावधान! शार्क हमला कर सकते हैं, फैली ऐसी दहशत कि ट्रंप प्रशासन को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

  • आधिकारिक बयान में विदेश विभाग ने कहा, 'बहामास में कहीं भी हिंसक अपराध जैसे सशस्त्र डकैती, चोरी और यौन उत्पीड़न हो सकते हैं। नासाउ का 'ओवर द हिल' क्षेत्र शर्ली स्ट्रीट के दक्षिण में है। यहां गिरोहों ने स्थानीय लोगों की हत्याएं की हैं।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
सावधान! शार्क हमला कर सकते हैं, फैली ऐसी दहशत कि ट्रंप प्रशासन को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया, 'बहामास की यात्रा न करें, वहां शार्क हैं।' यह चेतावनी अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से बहामास के लिए अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी के तहत जारी की गई, जो लेवल 2 पर है। इसका मतलब है कि पहले से कहीं अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसमें हिंसक अपराधों, शार्क हमलों और जल गतिविधियों से जुड़े खतरों पर जोर दिया गया है। यह बयान बहामास में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए आया, खासकर न्यू प्रोविडेंस के नासाउ और ग्रैंड बहामा के फ्रीपोर्ट द्वीपों पर।

ये भी पढ़ें:सालभर में ही बदल गई डोनाल्ड ट्रंप की किस्मत, दोगुनी हुई संपत्ति; कैसे हुआ कमाल
ये भी पढ़ें:ट्रंप के खिलाफ बोले तो…कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को मिली पुलिस पावर

आधिकारिक बयान में विदेश विभाग ने कहा, 'बहामास में कहीं भी हिंसक अपराध जैसे सशस्त्र डकैती, चोरी और यौन उत्पीड़न हो सकते हैं। नासाउ का 'ओवर द हिल' क्षेत्र शर्ली स्ट्रीट के दक्षिण में है। यहां गिरोहों ने स्थानीय लोगों की हत्याएं की हैं। शार्क हमलों के कारण गंभीर चोटें और मौतें हुई हैं।' इसके अलावा, अनियमित जल गतिविधियों जैसे जेट स्की और नौकायन को भी खतरनाक बताया गया, क्योंकि यहां पर सुरक्षा का अभाव है। बयान में यह भी चेतावनी दी गई कि बंदूकें और गोला-बारूद ले जाना अवैध है। इसके लिए गिरफ्तारी, जेल या जुर्माना हो सकता है।

बहामास पर्यटकों के बीच लोकप्रिय

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब बहामास पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। मगर, हाल के वर्षों में वहां शार्क हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। उदाहरण के लिए, 2023 में एक अमेरिकी महिला की शार्क हमले में मौत हो गई थी। ऐसे ही 2024 में एक बच्चे पर हमला हुआ था। विदेश विभाग ने सलाह दी कि तैराक अपनी शारीरिक क्षमता का आकलन करें, अकेले न तैरें और मौसम व समुद्री चेतावनियों का पालन करें। ट्रंप प्रशासन ने इस एडवाइजरी को गंभीरता से लेने की अपील की है। बहामास सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह चेतावनी पर्यटन पर असर डाल सकती है, जो देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें