Notification Icon
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Himachal Pradesh CM Sukhu wife Kamlesh Thakur wins from Dehra seat assembly by-election result defeats BJP Hoshiar Singh

Dehra Bypoll Result 2024 : देहरा में चला कांग्रेस का जादू, कमलेश ठाकुर ने BJP के होशियार सिंह को 9000 से अधिक वोट से हराया

हिमाचल के सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट पर नौ हजार से अधिक वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया है।

Praveen Sharma शिमला। लाइव हिन्दुस्तान, Sat, 13 July 2024 08:59 AM
share Share

हिमाचल प्रदेश की चर्चित विधानसभा उपचुनाव सीटों में शामिल देहरा में कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जादू देखने को मिला है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी है। कमलेश ठाकुर ने इस सीट पर नौ हजार से अधिक वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया है।

मतगणना के शुरुआती चार राउंड में कमलेश ठाकुर पिछड़ रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई। इस चुनाव में कमलेश ठाकुर को 32737 मत मिले। वहीं भाजपा के होशियार सिंह 23338 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जमातन जब्त हो गई। दो निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट पड़े। निर्दलीय अरुण अंकेश को 67, सुलेखा चौधरी को 171 और संजय शर्मा को 43 वोट मिले। 150 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर होशियार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर करीब तीन हजार के मतों से जीत हासिल की थी, तब कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी।

कमलेश ठाकुर ने इस उपचुनाव के साथ पहली बार चुनावी मैदान में कदम रखा और पहली बार विधायक बनी हैं। हिमाचल विधानसभा में अब पहली बार पति-पत्नी की जोड़ी देखने को मिलेगी। देहरा उपमंडल में कमलेश ठाकुर का मायका होने के कारण कांग्रेस ने उन्हें इस सीट से प्रत्याशी बनाया था। मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण था और उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

खास बात यह है कि वर्ष 2012 में अस्तित्व में आई देहरा सीट पर पहली बार कांग्रेस ने अपना परमच लहराया है। 2012 में इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। 2017 और 2022 के चुनाव में यह सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। इस सीट पर इस बार कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें