Notification Icon
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़daily unfurl the national flags and national anthem in all schools of himachal pradesh

रोज फहराएं तिरंगा और हो राष्ट्रगान, इस राज्य में सभी स्कूलों को जारी हुआ फरमान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य और आयुष विभाग की मदद से छात्रों को अनिवार्य तौर पर CPR और फर्स्ट ऐड की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके जरिए छात्रों में लाइफ-सेविंग स्किल बढ़ेगा।

Nishant Nandan पीटीआई, शिमलाTue, 30 July 2024 02:53 PM
share Share

छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली के दौरान राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा राज्य के सभी उच्च और सीनियर सेकेंड्री स्कूलों में हर रोज अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय झंडा फहराने का भी निर्देश सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि इससे युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जगेगी और साथ ही साथ उनमें एकता और सद्भाव बढ़ेगा ताकि वो जिम्मेदार नागरिक बनें।

CM सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करने का भी प्रयास कर रही है। इसके लिए शारीरिक शिक्षा और योग को भी जरूर विषय में शामिल किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर स्कूल में कम से कम 15 मिनट शारीरिक व्यायाम पर दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आयुष विभाग की मदद से छात्रों को अनिवार्य तौर पर CPR और फर्स्ट ऐड की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके जरिए छात्रों में लाइफ-सेविंग स्किल बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुधार राज्य सरकार अपने उस कमिटमेंट के तहत कर रही है जिसके जरिए छात्रों को समग्र शिक्षा मिल सके। ना सिर्फ उन्हें एकेडमिक तौर पर बेहतर बनाया जा सके बल्कि उनके शारीरिक स्वास्थ्य को भी सुधारा जा सके। इसके अलावा बच्चों को राष्ट्र के प्रति गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी की भी शिक्षा मिल सके।
 

 


 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें