Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana CM Manohar Lal Khattar laid foundation of more than 100 projects worth 1800 crores

नए साल पर खट्टर सरकार की सौगात, 1800 करोड़ से अधिक की 113 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज गुरुग्राम के धनवापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में 1800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। रोजगार अवसरों के बारे में भी CM खट्टर ने आश्वासन दिया है।

Abhishek Mishra हिन्दुस्तान टीम, गुरुग्रामFri, 6 Jan 2023 08:27 AM
share Share

नए साल की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को 1882 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं का तोहफा दिया है।इनमें से 113 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन और 54 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, सिंचाई और ढांचागत परियोजनाओं  के शिलान्यास और लोकार्पण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को गुरुग्राम के धनवापुर गांव में आयोजित किया गया था। इसके तहत मुख्यमंत्री ने जिले को भी करोड़ों की परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने शुक्रवार को अतुल कटारिया चौक पर नवनिर्मित फ्लाईओवर और अंडरपास का भी उद्घाटन किया। जिसके बाद वाहनों ने इनपर दौड़ना शुरू कर दिया। इसके अलावा धनवापुर में 137 करोड़ की लागत से बनने वाले एसटीपी का शिलान्यास भी कार्यक्रम में शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के विकास की  कड़ी में एक महत्वपूर्ण दिन कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि निरंतर विकास के पथ पर हरियाणा के लोग चल रहे हैं। हर वर्ष हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होता है।CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, मैं मानता हूं कि हरियाणा प्रदेश का विकास पूरे देश के विकास में योगदान करता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में विकास की जो बातें शुरू होती हैं उसकी चर्च पूरे देश और दुनिया में जाती हैं। ये शहर आईकॉनिक सिटी ऑफ हरियाणा बना है। दुनिया की 300 बड़ी कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में है। इसी लिए ये प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाता है।

विकास के लिए बनाया सरल रास्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए सरल रास्ता बनाया गया है। गांवों में विकास के लिए ग्राम दर्शन और शहरों में विकास के लिए नगर दर्शन पोर्टल बनाए हैं। विकास कार्यों की मांग इन पोर्टल के जरिये कोई भी व्यक्ति रख सकता है। पोर्टल के जरिये काम संबंधित विभाग को पहुंच जाता है। इन विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधि भी अपनी सिफारिश कर सकते हैं। प्रदेश में किस तरह के काम होने चाहिए सरकार ने इसकी दिशा और दशा तय की है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निकलेगा जल संकट का हल

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पानी की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा पानी की कमी वाला प्रदेश है। पूरे देश में 1100 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है। जिसमें से 800 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी की खपत होती है। आगे उन्होंने बताया कि हरियाणा में 32 मिलियन एकड़ फीट पानी की जरूरत है, लेकिन उपलब्ध सिर्फ 16 मिलियन एड़क फीट पानी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में पीने के पानी की आवश्यकता पूरा कर रही है, लेकिन सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पाते हैं। 30 फीसदी पानी की जरूरत खेती के लिए पूरी तरह वर्षा पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सरकार का माइक्रो इरिगेशन का सिस्टम बनाकर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब को एसवाईएल के मुद्दे पर साथ बैठकर बीच का रास्ता निकालने के लिए कहा था। इसपर दो बार बैठकों के बाद भी कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि पंजाब एसवाईएल बनाने को तैयार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ही अब राहत की उम्मीद है।

रोजगार के नए अवसर देगी सरकार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार राज्य की भाजपा भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है। विजिलेंस लगातार कार्रवाई कर भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कस रही है और सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही है। उनकी जगह पर नए ईमानदार लोग भर्ती किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी साल सरकार 35 हजार ग्रुप सी की और 15 हजार ग्रुप डी की प्रदेश में भर्तियां करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें