Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana News Brij Bhushan Singh compares Bhupinder Hooda and his family to Pandavas

देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा...बृजभूषण सिंह ने पांडवों से क्यों की भूपिंदर सिंह हूडा परिवार की तुलना

बृजभूषण सिंह ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हूडा और उनके परिवार की तुलना पांडवों से की है। भाजपा के पूर्व सांसद ने रविवार को कहा कि देश ने पांडवों को आज तक माफ नहीं किया। उसी तरह से हूडा परिवार को भी माफी नहीं मिलेगी।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Sun, 8 Sep 2024 10:30 AM
share Share

बृजभूषण सिंह ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हूडा और उनके परिवार की तुलना पांडवों से की है। भाजपा के पूर्व सांसद ने रविवार को कहा कि देश ने पांडवों को आज तक माफ नहीं किया। उसी तरह से हूडा परिवार को भी माफी नहीं मिलेगी। बृजभूषण ने कहा कि महाभारत के दौरान पांडवों ने जुए में द्रौपदी को दांव पर लगा दिया। वह लोग उसे हार भी गए और देश ने उन्हें आज तक माफ नहीं किया है। ठीक उसी तरह से हूडा परिवार भी हमारी बहनों और बेटियों के सम्मान के साथ समझौता किया है। इन लोगों को भी भविष्य में माफी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को हमेशा इसके लिए दोषी माना जाएगा।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह साबित करता है कि पहलवानों का विरोध प्रदर्शन कांग्रेस का उनके खिलाफ साजिश थी। इसके मास्टरमाइंड भूपिंदर सिंह हूडा थे। गौरतलब है बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने साल 2023 में बृजभूषण सिंह के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि डब्लूएफआई का चीफ रहते हुए बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया था।

भाजपा के पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि वह तीन बड़े मामलों का सामना कर रहे हैं और मामला विचाराधीन है। उन्होंने उल्लेख किया कि उनके बयान कैमरे पर हैं। जैसे-जैसे चीजें सामने आएंगी, विपक्ष टिप्पणी करने की हालत में नहीं होगा। बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें जींद जिले की जुलाना सीट से विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है। इस बीच रविवार को विनेश फोगाट का जुलाना में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

लोगों से मिलते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि मैंने कुश्ती में जो कुछ भी जीता है, वह लोगों की वजह से जीता है। उम्मीद है कि मैं इसमें भी सफल रहूंगी। उन्होंने कहा कि मैं जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध के बारे में बाद में बात करूंगी। भाजपा ने हमें वहां बैठने की अनुमति दी थी। बृजभूषण देश नहीं हैं। लोग मेरे साथ खड़े हैं और वे मेरे अपने हैं। मेरे अपने लोगों ने समर्थन किया है। फोगाट ने कहा कि मैं सभी लड़ाई में जीतूंगी। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक में मेडल चूकने का भी जिक्र किया। फोगाट ने कहा कि मेडल नहीं मिलने का दर्द भारत में हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ ही कम हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें