Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana elections Vinesh Phogat Bajrang Punia names are not among Congress candidate list

हरियाणा चुनाव के लिए कैंडिडेट लिस्ट में विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया शामिल? कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन पर दीपक बाबरिया ने कहा, ‘गठबंधन के संबंध में आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत बहुत प्रारंभिक मोड में है। हम इसकी खोज कर रहे हैं।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 Sep 2024 04:39 PM
share Share

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है। ऐसी चर्चा है कि महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर इलेक्शन में खड़ी हो सकती हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया इसे लेकर मंगलवार शाम सवाल पूछा गया। उनसे प्रश्न हुआ कि क्या कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगट को मैदान में उतारेगी? इसके जवाब में बाबरिया ने कहा, ‘लिस्ट में विनेश फोगाट या बजरंग पुनिया का नाम नहीं है। मुझे लगता है कि परसों तक इस पर स्पष्टता आ जाएगी।’ उन्होंने कहा कि पहले 34 सीटें फाइनल हुई थीं। आज 41 सीटों में से 32 फाइनल हुई हैं। विशिष्ट सीटों पर कोई खास चर्चा नहीं हुई। उनकी (रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा) सीटों पर उम्मीदवारों के संबंध में प्रस्ताव रखे गए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन पर दीपक बाबरिया ने कहा, 'गठबंधन के संबंध में आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत बहुत प्रारंभिक मोड में है। हम इसकी खोज कर रहे हैं। अगर अगले 2-3 दिनों में कोई और विकास होता है, तो हम आपको बताएंगे।' इससे पहले AAP नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उन खबरों का स्वागत किया, जिनमें दावा किया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना में रुचि दिखाई है। ऐसी कई खबरें आई हैं, जिनमें दावा किया गया कि सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में राहुल ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में रुचि व्यक्त की।

विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने की अटकलें

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने कहा कि हमें भाजपा को हराना है और वोटों को बंटने नहीं देना है। गौरतलब है कि चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचीं। यहां उन्होंने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए। फोगाट ने अपने संबोधन में किसानों को समर्थन देते हुए कहा, ‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि आपकी बेटी आपके साथ है। किसानों की मांगें अवैध नहीं हैं।'

इलेक्शन के सवाल पर विनेश फोगाट का जवाब

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर चरखी दादरी जिले से आने वाली पहलवान ने कहा, ‘मैं राजनीति के बारे में नहीं जानती। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह हरियाणा में किसानों के आंदोलन शुरू करने पर उनका समर्थन करेंगी, उन्होंने जवाब दिया, ‘क्यों नहीं?’ उन्होंने कहा कि देश के किसान परेशान हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है। उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। मैं इस बारे में आश्वस्त हूं कि उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। हरियाणा के रोहतक में कुछ दिनों पहले फोगाट को सर्वखाप पंचायत ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें