Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Assembly elections BJP releases first list of 67 candidates for

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, सीएम सैनी समेत 67 उम्मीदवारों का ऐलान

  • भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Sep 2024 04:22 PM
share Share

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। भाजपा ने सीएम नायब सिंह सैनी को चुनावी मैदान में उतारने के अलावा पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता, अम्बाला कैंट से अनिल विज, जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, रतिया से सुनीता दुग्गल, आदमपुर से भव्य बिश्नोई और सोहना से तेजपाल तंवर को उम्मीदवार बनाया है। 

भाजपा की ओर से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई दौर की मशक्कत के बाद यह सूची जारी की गई है। लिस्ट के मुताबिक हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से उम्मीदवार बनाया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह अटेली से चुनाव लड़ेंगी। कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। पहले चुनाव की तारीख एक अक्टूबर निर्धारित थी। उसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। पिछसे विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो भाजपा 40 सीट तो वहीं कांग्रेस 31 सीट जीतने में कामयाब रही थी। अन्य पार्टियों के खाते में 19 सीटें आईं, जिसमें जजपा भी शामिल थी। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और जजपा ने एक साथ सरकार बनाई थी।

यहां देखें भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट - 

क्रंम संख्यासीटउम्मीदवार
1लाडवानायब सिंह सैनी
2कालकाशक्ति रानी शर्मा
3पंचकुलाज्ञान चंद गुप्ता
4अंबाला कैंटअनिव विज
5अंबाला शहरअसीम गोयल
6मुलानासंतोष सरवन
7सुढ़ौराबलवंत सिंह
8जगाधरीकंवर पाल गुर्जर
9यमुनानगरघनश्याम दास अरोड़ा
10रादौराश्याम सिंह राणा
11शाहबादसुभाष कलसाना
12थानेसरसुभाष सुधा
13पेहोवासरदार कमलजीत सिंह अजराना
14गुहलाकुलवंत बाजीगर
15कलायतकमलेश ढांडा
16कैथललीला राम गुर्जर
17नीलोखेड़ीभगवान दास कबीरपंथी
18इंद्रीराम कुमार कश्यप
19करनालजममोहन आनंद
20घरौंदाहरविंदर कल्याण
21पानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडा
22पानीपत शहरप्रमोद कुमार विज
23इसरानाकृष्ण लाल पंवा
24समालखामनमोहन भड़ाना
25खरखौदापवन खरखौदा
26सोनीपत निखिल मदान
27गोहाना अरविन्द शर्मा
28सफीदोंराम कुमार गौतम
29जींदकृष्ण लाल मिड्ढा
30उचान कलांदेवेन्द्र अत्री
31टोहानादेवेन्द्र सिंह बबली
32फतेहाबादडूडा राम बिश्नोई
33रतियासुनीता दुग्गल
34कालांवातीराजिंदर देशुजोधा
35रनियाशीशपाल कंबोज
36आदमपुरभव्य बिश्नोई
37उकलानाअनूप धानक
38नारनौंदकैप्टन अभिमन्यु
39हांसीविनोद भयाना
40बरवालारणबीर गंगवा
41हिसारकमल गुप्ता
42नलवारणधीर पनिहार
43लोहारूजेपी दलाल
44बधराउमेद पातुवास
45दादरीसुनील सांगवान
46भिवानीघनश्याम सर्राफ
47तोशामश्रुति चौधरी
48बवानी खेड़ाकपूर वाल्मीकि
49मेहमदीपक हुड्डा
50गढ़ी सांपला-किलोई मंजू हुड्डा
51कालानौररेनू डाबला
52बहादुरगढ़दिनेश कौशिक
53बादलीओम प्रकाश धनखड़
54झज्जरकप्तान बिरधाना
55बेरीसंजय कबलाना
56अटेलीआरती सिंह राव
57नांगल चौधरीअभय सिंह यादव
58कोसलीअनिल दहिना
59रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादव
60बादशाहपुरराव नरबीर सिंह
61गुड़गांवमुकेश शर्मा
62सोहनातेजपाल तंवर
63पलवलगौरव गौतम
64पृथलाटेक चंद शर्मा
65बल्लभगढ़मूल चंद शर्मा
66फरीदाबादविपुल गोयल
67तिगांवराजेश नागर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें