Notification Icon
Hindi Newsगुजरात न्यूज़western railway restarted 12 trains in Ahamedabad divison

पश्चिम रेलवे का निर्णय,अहमदाबाद मण्डल से गुजरने वाली 12 एक्सप्रेस ट्रेनें बहाल

ट्रेन संख्या 12960 भुजझ्रबांद्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को भुज से 17:35 बजे प्रस्थान कर रात 03:10 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 11:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुचेंगी।

Mohammad Azam वार्ता, अहमदाबादTue, 2 Aug 2022 01:12 PM
share Share

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मण्डल से गुजरने वाली 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 12959/12960 बांद्रा-भुज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 12959 बांद्रा-भुज साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 16.45 बजे प्रस्थान कर रात्रि 00.15 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 09:40 बजे भुज पहुचेंगी। यह ट्रेन 13 अगस्त से अगली सूचना तक चलेंगी। 

ट्रेन संख्या 12960 भुजझ्रबांद्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को भुज से 17:35 बजे प्रस्थान कर रात 03:10 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 11:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुचेंगी। यह ट्रेन 08.08.2022 से अगली सूचना तक चलेंगी। 
मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरिवली, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, डीसा, भीलड़ी, दियोदर, राधानपुर, अदेसर, सामाख्याली, भचाऊ और गांधीधाम स्टेशनो पर रुकेंगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। 

ट्रेन संख्या 12965/12966 बांद्रा टर्मिनस गांधीधाम बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट: ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा से 16.45 बजे प्रस्थान कर रात्रि 00.15 बजे अहमदाबाद पहुचेगी और अगले दिन 08:20 बजे गांधीधाम पहुचेगी। 

ये ट्रेन 11 अगस्त से अगली सूचना तक चलेंगी। ट्रेन संख्या 12966 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से 19:05 बजे प्रस्थान कर रात 03:10 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 11:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुचेंगी। यह ट्रेन 12 अगस्त से अगली सूचना तक चलेंगी।

रास्ते में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, आणंद, नड़ियाद, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, डीसा, भीलड़ी, दियोदर, राधनपुर, अदेसर, सामाख्याली और भचाऊ स्टेशनों पर रुकेंगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें