five people killed laborer by tying him to tree in gujarat punishment for stalking girl गुजरात में हैवानियत, पांच लोगों ने मजदूर को पेड़ से बांधकर मार डाला; लड़की का पीछा करने पर सजा, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़five people killed laborer by tying him to tree in gujarat punishment for stalking girl

गुजरात में हैवानियत, पांच लोगों ने मजदूर को पेड़ से बांधकर मार डाला; लड़की का पीछा करने पर सजा

मजदूर वरजंग वाजा की हत्या के बाद उसका भाई दिनेश वाजा पुलिस के पास पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया।

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गांधीनगरTue, 25 June 2024 02:51 PM
share Share
Follow Us on
गुजरात में हैवानियत, पांच लोगों ने मजदूर को पेड़ से बांधकर मार डाला; लड़की का पीछा करने पर सजा

गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक परिवार के पांच लोग मिलकर एक 42 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दिए। आरोपियों ने शख्स को पेड़ में बांधा और फिर उसपर लाठी-डंडे बरसाने लगे। दरअसल, आरोपियों का कहना है कि शख्स उनके घर की एक 33 साल की महिला का पीछा करता था और उसे परेशान करता था। मृतक की पहचान वरजंग वाजा के रूप में हुई है। यह मंगरोल तालुका के चंदवाना गांव की घटना है।

पेड़ में बांधकर मार डाला
संगीता घोसिया (33) नाम की महिला का आरोप है कि वरजंग वाजा उसका पीछा करता था और हमेशा परेशान करता था। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने 42 साल के शख्स को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद वह उसे पीटने लगे। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। शख्स खेत में मजदूरी करता था। पुलिस ने इस मर्डर केस के बाद संगीता घोसिया (33), उसके पिता कारा घोसिया (58), उसके भाई हरेश घोसिया (37) और जयेश घोसिया (31) व एक रिश्तेदार समत मजेठिया को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का करता था पीछा
मजदूर वरजंग वाजा की हत्या के बाद उसका भाई दिनेश वाजा पुलिस के पास पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बीते कुछ महीनों से वरजंग वाजा संगीता घोसिया का पीछा करता था। संगीता उम्र में उससे 9 साल छोटी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता घोसिया ने मर्डर से तीन दिन पहले अपने घरवालों को वरजंग वाजा के बारे में बताया था। इसके बाद 23 जून को जब वरजंग एक मंदिर के पास दिखा तब संगीता के घरवालों ने उसपर अटैक कर दिया। पांचों आरोपियों ने उसे एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी और डंडे से उसपर ताबड़तोड़ वार करने लगे। हमले से वजरंग बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।