Flight Attendant roshani who was Family Heartbeat Died In plane Crash हम सभी उसकी शादी का इंतजार कर रहे थे...; घर की धड़कन थीं फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी; हादसे ने लील ली, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़Flight Attendant roshani who was Family Heartbeat Died In plane Crash

हम सभी उसकी शादी का इंतजार कर रहे थे...; घर की धड़कन थीं फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी; हादसे ने लील ली

वह अपने घर की धड़कन थी। सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय थी। इंस्टाग्राम पर उसके 73000 से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे। 26 साल की यह लड़की एयर इंडिया में फ़्लाइट अटेंडेंट थी। नवंबर में सगाई और अगले साल मार्च में उसकी शादी होने वाली थी। विमान हादसे ने उसकी जिंदी लील ली।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 14 June 2025 06:34 PM
share Share
Follow Us on
हम सभी उसकी शादी का इंतजार कर रहे थे...;  घर की धड़कन थीं फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी; हादसे ने लील ली

वह अपने घर की धड़कन थी। सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय थी। इंस्टाग्राम पर उसके 73000 से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे। 26 साल की यह लड़की एयर इंडिया में फ़्लाइट अटेंडेंट थी। नवंबर में सगाई और अगले साल मार्च में उसकी शादी होने वाली थी।

गुरुवार को एयर इंडिया का विमान एआई-171 अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होकर आग का गोला बन गया। इस हादसे में फ्लाइट अटेंडेंट रोशनी सिंघोरे की भी जान चली गई। उसकी मौत ने उसकी जिंदगी और सपनों के साथ-साथ उसके परिवार की धड़कनों को भी लील लिया।

रोशनी सोंघरे अपने छोटे भाई विग्नेश और माता-पिता राजेंद्र और शोभा के साथ मुंबई के पास डोंबिवली में राजाजी पथ पर रहती थी। उसके रिश्तेदार उसे होशियार और दृढ़ निश्चय वाली लड़की के रूप में याद करते हैं। उसने फ्लाइट अटेंडेंट का कोर्स करने के बाद दूसरी एयरलाइन के साथ अपना करियर शुरू किया। बाद में एयर इंडिया में शामिल हो गई।

रिश्तेदारों ने बताया कि जब वह अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एआई-171 के चालक दल में शामिल होने के लिए घर से निकलीं तो बहुत उत्साहित थीं। उसका परिवार इसलिए भी खुश था क्योंकि उसकी मुलाकात एक पारिवारिक परिचित के माध्यम से मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी से हुई थी। इस साल के अंत में उसकी सगाई होने वाली थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि वह इस घर की धड़कन थी। हम नवंबर में उसकी सगाई और मार्च में शादी करने वाले थे।

उसके चाचा प्रवीण सुखदेरे ने कहा कि हम सभी उसकी शादी का इंतजार कर रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। दुर्घटना के बारे में पता चलने के बाद परिवार के सदस्यों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। जब उससे संपर्क नहीं हो पाया तो उसके पिता और भाई अहमदाबाद भागे। तभी खबर आई कि विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री ही जीवित बचा। वह यात्री विमान में आग लगने से ठीक पहले इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकलने में कामयाब रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।