Notification Icon
Hindi Newsगुजरात न्यूज़ahmedabad to bhuj vande metro ticket price stoppage indian railway namo bharat rapid rail 94802

Ahmedabad-Bhuj Vande Metro: कितना होगा किराया, किन स्टेशनों पर स्टॉपेज; अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो की आ गई पूरी डिटेल

  • Vande Metro: रेलवे ने वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम उद्घाटन से कुछ घंटे पहले बदल दिया और इसे ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का नया नाम दिया गया है। सोमवार को सरकार ने इस ट्रेन का नाम बदलने की सूचना दी। इसके साथ ही मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी ‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम दिया गया है।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 07:10 AM
share Share

भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन की शरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। खबर यह भी है कि उद्घाटन से कुछ घंटों पहले ही वंदे मेट्रो का नाम बदल दिया गया है। अब इसे नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा। इस मेट्रो ट्रेन की एंट्री के साथ ही अहमदाबाद और भुज के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक होने वाला है।

क्या होगा वंदे मेट्रो का रूट

भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो का नंबर 94802 होगा। यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर भुज से यात्रा की शुरुआत करेगी और 10 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचने की संभावनाएं हैं। दोनों स्टेशन के बीच की दूरी ट्रेन 5 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। इसके बाद वापसी की ट्रेन 94801 अहमदाबाद से शाम 5 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और रात 11 बजकर 10 मिनट पर भुज पहुंचेगी।

वंदे मेट्रो के स्टॉपेज

यात्रा के दौरान ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, समाख्याली, हमवद, ध्रंगधरा, वीरमगाम, चांदलोडिया और साबरमती का नाम शामिल है। खास बात है कि ट्रेन सप्ताह के 6 दिन पटरियों पर दौड़ेगी। भुज से अहमदाबाद जाने वाली 94802 रविवार को नहीं चलेगी। जबकि, 94801 यानी अहमदाबाद से भुज की ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी।

स्टॉपेज- 94802

अंजार- सुबह 05:34 बजे

गांधीधाम- सुबह 05:55 बजे

भचाऊ- सुबह 6:36 बजे

समाख्याली- सुबह 6:54 बजे

हलवद- सुबह 7:55 बजे

ध्रंगधारा- सुबह 8:25 बजे

वीरमगाम- सुबह 9:25 बजे

चांदलोडिया- सुबह 10:03 बजे

साबरमती- सुबह 10:15 बजे

अहमदाबाद- सुबह 10:50 बजे

स्टॉपेज- 94801

अहमदाबाद- शाम 5:30 बजे

साबरमती- शाम 5:40 बजे

चांदलोडिया- शाम 5:47 बजे

वीरमगाम- शाम 6:26 बजे

ध्रंगधारा- शाम 7:19 बजे

हलवद- शाम 7:49 बजे

समाख्याली- रात 8:55 बजे

भचाऊ- रात 9:13 बजे

अंजार- रात 10:18 बजे

भुज- रात 11:10 बजे

कितना होगा किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे मेट्रो का न्यूनतम किराया 30 रुपये है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि वंदे मेट्रो के किराये 'सस्ते' रखे गए हैं और मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क की एसी ट्रेन के किराये से काम हैं। आम जनता के लिए यह रेल सुविधा 17 सितंबर, मंगलवार से शुरू हो जाएगी। पूरी यात्रा के लिए यात्रियों को 455 रुपये चुकाने होंगे।

वंदे मेट्रो का नाम बदला

रेलवे ने वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम उद्घाटन से कुछ घंटे पहले बदल दिया और इसे ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का नया नाम दिया गया है। सोमवार को सरकार ने इस ट्रेन का नाम बदलने की सूचना दी। इसके साथ ही मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी ‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें