Notification Icon
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi coming with big 7500mAh batteries and 100W fast charging smartphone

चार्जिंग का झंझट खत्म, Xiaomi ला रहा 7500mAh बैटरी वाला फोन, एक बार चार्ज कर 3-4 दिन चलेगा

Xiaomi जल्द 5500mAh, 6000mAh, 6500mAh, 7000mAh और यहां तक ​​कि 7500mAh वाले फोन को 100W या 120W फास्ट चार्जिंग के साथ टेस्ट कर रही है। जिससे फोन लंबे समय तक चार्ज रहेगा।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 Aug 2024 06:45 AM
share Share

Xiaomi अब अपने अधिकांश फोन में 5000mAh की बैटरी यूज करता आया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में Redmi Note 13 Pro+ के लेटेस्ट फोन में 120W तक फास्ट चार्जिंग का उपयोग किया है फोन को 25 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है। लीकर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, कंपनी 5500mAh, 6000mAh, 6500mAh, 7000mAh और यहां तक ​​कि 7500mAh वाले फोन को 100W या 120W फास्ट चार्जिंग के साथ टेस्ट कर रही है।

 

वनप्लस ने हाल ही में ऐस प्रो स्मार्टफोन को 6100mAh बैटरी के साथ 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है जिसे 36 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। बैटरी टेक्नोलॉजी तेजी से विकसित हो रही है। वनप्लस और ऑनर जैसी कई कंपनियों ने सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड बैटरी का उपयोग करना शुरू कर दिया है जो छोटे साइज़ में हाई एनर्जी के साथ आती है। हालांकि, कई कंपनियां कुछ फ़ोनों में 150W आज़माने के बाद चार्जिंग को 100W या 120W तक सीमित कर रही हैं।

 

शाओमी फोन की चार्जिंग कैपेसिटी

 

फोन को फास्ट चार्ज करने के कुछ Tips

एयरप्लेन मोड: कई बार खराब सिग्नल वाले एरिया में फोन चार्ज होने में समय लगता है। अपने फोन को प्लग इन करने से पहले उसे एयरप्लेन मोड पर डाल दें। टेस्टिंग से पता चलता है कि यह फुल चार्ज के लिए समय को 25% तक कम कर सकता है।

फोन ऑफ: अगर आपका फोन चार्जिंग करते समय बंद हो जाता है, तो यह बहुत तेज़ी से चार्ज होगा। जब आप ऐसा करेंगे तो चार्जिंग के समय कोई फोन की सारी एक्टिविटी बंद होगी और इस वजह से फोन तेजी से चार्ज होगा।

सही चार्जर चुने: कंप्यूटर, लैपटॉप के USB पोर्ट से फोन चार्ज करने से बचना चाहिए।

केबल क्वालिटी: कई बार ओरिजिनल चार्जर का केबल कट जाता है तो हम नया केबल खरीद लेते हैं। लेकिन लोकल केबल से चार्जिंग स्पीड काफी कम हो जाती है और फोन देरी से चार्ज होता है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें