Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़how to remove mms video photos from porn site here are tips and tricks - Tech news hindi

MMS या वीडियो लीक होने पर पॉर्न वेबसाइट से कैसे हटवाएं? ये हैं आसान तरीके

कुछ ऐसे स्टेप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप पॉर्न साइट या सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपलोड वीडियो या फोटो को डिलीट करवा सकते हैं। हालांकि, आपको इसके लिए पुलिस टीम की सहायता भी जरूर लेनी चाहिए।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 Sep 2022 09:22 AM
share Share

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक होने पर बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की ही एक लड़की ने दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें वायरल कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लड़की ने केवल अपना वीडियो ही शेयर किया है। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन कर दिया गया है। 

सवाल है कि अगर कोई वीडियो लीक हो जाता है और उसे किसी पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है तो क्या इसे वहां से हटाने का कोई रास्ता है? जी हां, कुछ ऐसे स्टेप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप पॉर्न साइट या सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपलोड वीडियो या फोटो को डिलीट करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है कि आप लोकल पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराएं। हालांकि, इसमें काफी ज्यादा समय लग सकता है।

वेबसाइट के ओनर से करें शिकायत
ऐसे में आप वेबसाइट के ओनर को कॉन्टैक्ट करके वीडियो को डिलीट करने के लिए कह सकते हैं। दरअसल, ज्यादातर वेबसाइट कॉपीराइट पॉलिसी को फॉलो करती हैं। इसके चलते वो इस तरह की पोस्ट को तुरंत हटा देती हैं। क्या होगा अगर आप वेबसाइट के ओनर से संपर्क नहीं कर पाएं तो? अब आपको कुछ दूसरे तरीके अपनाने होंगे।

ओनर कॉन्टै्कट निकालने का तरीका
आपको किसी थर्ड पार्टी के पास जाना होगा। इसके लिए आपको वेबसाइट www.whois.com से मदद मिल जाएगी। इसमें किसी भी वेबसाइट के डोमेन नेम को डालने पर उससे जुड़ी पूरी डिटेल्स मिल जाती है। यहां से आप साइट ओनर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और उससे वीडियो हटवा जा सकता है। मालूम हो कि पॉर्न साइट से वीडियो हटाना ज्यादा आसान होता है। इसके लिए वीडियो के नीचे रिपोर्ट करने का ऑप्शन दिया गया होता है। इसके जरिए आप वीडियो हटाने का कारण बताकर अपना काम करा सकते हैं। 

गूगल सर्च रिजल्ट से हटवाने का तरीका
गूगल सर्च रिजल्ट से भी किसी आपत्तिजनक फोटो या वीडियो को हटवाना आसान है। आप गूगल से कॉन्टैक्ट कीजिए। इसके लिए आपको https://support.google.com/websearch/troubleshooter/3111061#ts=2889054%2C2889099%2C288910This साइट पर जाइए। इसके जरिए महिलाओं के साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में ज्यादा मदद पहुंचाई जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें