Notification Icon
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi Note 14 series officially confirmed to launch in September company sold 42 crore note series phones

अब तक Redmi ने बेचें Note सीरीज के 42 करोड़ फोन, इस महीने Note 14 Series का लॉन्च कन्फर्म

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Redmi में अपनी पॉपुलर नोट सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। अब Redmi ने Weibo हैंडल के माध्यम से Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 Sep 2024 07:02 AM
share Share

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Redmi चीन में अपनी पॉपुलर नोट सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। अब Redmi ने Weibo हैंडल के माध्यम से Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी सितंबर में ही नई सीरीज को करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि रेडमी नोट सीरीज की अब 420 मिलियन यूनिट (42 करोड़) की सेल कर चुकी है।

 

नोट सीरीज सेल रिकॉर्ड
ये भी पढ़े:मौका! ₹25000 में खरीदें Xiaomi का 43 इंच Smart TV, मिस मत करना डील

रेडमी नोट सीरीज़ ने अपने दस साल के इतिहास में ग्लोबली 420 मिलियन (42 करोड़) से ज्यादा यूनिट्स बेच दी है। Redmi ने खुलासा किया है कि Note 14 सीरीज़ को इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें, नोट 13 सीरीज़ की घोषणा सितंबर 2023 में की गई थी। अपकमिंग नोट सीरीज के तीन मॉडल में आने की उम्मीद है: Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+।

रेडमी ने दी दो न्यूज

 

Redmi Note 14 के फीचर्स (संभावित)

रिपोर्टों के अनुसार, रेडमी नोट 14 प्रो सीरीज में 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो इस साल रेडमी का पहला कर्व्ड स्क्रीन मॉडल होगा। लीक हुए रेंडर से संकेत मिलता है कि प्रो सीरीज़ में सेंटर में एक बड़ा ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसका डिज़ाइन Xiaomi लोगो की याद दिलाता है। प्रो मॉडल में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होने की उम्मीद है। नोट 14 सीरीज धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। तुलना के लिए, पिछले साल के Redmi Note 13 Pro+ की IP68 रेटिंग थी, जबकि बेस मॉडल IP54 तक सीमित थे।

 

ये भी पढ़े:Google बंद कर रहा इन लोगों के Gmail, बचाने के लिए एक ही रास्ता बाकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें