गूगल पर फ्री में खेल सकते हैं Squid Game, नया सीजन आने से पहले मिल रहा मौका
गूगल सर्च पर आप आसानी से वेब सीरीज स्क्विड गेम्स वेब सीरीज पर आधारित गेम खेल सकते हैं। इसके लिए आपको केवल गेम का नाम सर्च करना है और नए बटन पर क्लिक करना है।

लोकप्रिय OTT वेब सीरीज Squid Games का नया सीजन अगले सप्ताह से Netflix पर रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले ही फ्रेंचाइज ने एक मिनी-गेम पेश किया है, जिसे सीधे गूगल सर्च से खेला जा सकेगा। इस मिनी गेम को लिमिटेड फंक्शंस के बावजूद मजेदार एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए बताएं कि आप गूगल सर्च पर आप कैसे Squid Game मिनी गेम खेल सकते हैं।
गूगल सर्च पर स्क्विड गेम खेलने के लिए आपको सबसे पहले गूगल होम पेज पर जाकर इसका नाम 'Sqid Game' सर्च करना है। इसके बाद आपको स्क्रीन पर आपको भूरे रंग का चौकोर सा गेमपैड आइकन मिलेगा और यह आइकन सर्च रिजल्ट्स पेज पर ही दिखेगा। इसपर क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर रेड लाइट, ग्रीन लाइट गेम शुरू हो जाएगा।
मिलते जुलते मोबाइल
और मोबाइल देखें
ऐसा है नए गेम का एक्सपीरियंस
स्क्रीन पर गेम शुरू होने के बाद बाईं ओर दिखाए गए ब्लू सर्कल के जरिए आप स्क्रीन पर दिख रहे छह कैरेक्टर्स को मूव कर सकते हैं। इस गेम का प्राइमरी गोल सभी प्लेयर्स को यंग-ही डॉल के पास फिनिश लाइन तक पहुंचाना है। ध्यान रहे, आप केवल ग्रीन लाइट पर ही आगे बढ़ सकते हैं और रेड लाइट पर आपको रुक जाना होगा। वेब सीरीज की तरह आप भी तभी आगे जा सकते हैं, जब डॉल आपकी ओर ना देख रही हो।
जैसे ही डॉल आपके कैरेक्टर्स की ओर देखे, आपको रेड बटन पर क्लिक या टैप कर उसे रोक देना है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते तो हर राउंड में एक प्लेयर को एलिमिनेट कर दिया जाएगा और वह स्क्रीन से गायब हो जाएगा। इस तरह अगर आपका कोई भी कैरेक्टर फिनिश लाइन क्रॉस कर लेता है तो आप जीत जाएंगे और स्क्रीन पर वर्चुअल कॉन्फेटी का शावर देखने को मिलेगा।
बता दें, स्क्विड गेम वेब सीरीज का सीजन 2 लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 26 दिसंबर से रिलीज होने जा रहा है। इसका तीसरा और फाइनल सीजन अगले साल 2025 में रिलीज होने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।