खुशखबरी! 7 अप्रैल को नए हो जाएंगे Samsung के सभी पुराने फोन, मिलने लगेगा One UI 7 अपडेट
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज घोषणा की है कि वन यूआई 7 का आधिकारिक रोलआउट 7 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। सैमसंग का कहना है कि अपडेट में बाद यूजर्स को ज्यादा पर्सनलइजड एक्सपीरियंस मिलेगा।
Samsung One UI 7 Update: सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज घोषणा की है कि वन यूआई 7 का आधिकारिक रोलआउट 7 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। सैमसंग का कहना है कि अपडेट में बाद यूजर्स को ज्यादा पर्सनलइजड एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके साथ ही "AI से बनाया गया नया इंटरफ़ेस" मिलेगा। वन यूआई 7 एआई अपडेट के बाद यूजर्स अपने गैलेक्सी डिवाइस के साथ पहले से कहीं अधिक नैचुरली रूप से बातचीत करने में मदद करता है। यह अपडेट गैलेक्सी एस24 सीरीज़, गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 के साथ उपलब्ध होगा, धीरे-धीरे अधिक गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए रोल आउट किया जाएगा।

One UI 7 अपडेट के बाद आपके फोन में बदलेगी ये चीजें
One UI 7 एक सिंपल, इम्पैक्टफुल और भावनात्मक डिज़ाइन के साथ आता है, जो Galaxy यूजर्स को स्ट्रीमलाइन और cohesive एक्सपीरियंस प्रदान करता है। अपडेट के बाद यूजर्स को सिंपल होम स्क्रीन, रीडिज़ाइन किए गए One UI विजेट और लॉक स्क्रीन यूजर्स को हिसाब से कस्टमाइज़ करने की अनुमति देगा।
अब Now Bar लॉक स्क्रीन सबसे जरूरी रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करेगा। सुबह की सैर के दौरान, यूजर्स आसानी से अपनी प्रगति की जांच कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपके Galaxy Buds में कौन सा गाना चल रहा है - यह सब एक साधारण स्वाइप से देख पाएंगे अपने फ़ोन को अनलॉक किए बिना।
गैलेक्सी AI के साथ, यूजर्स अपने रोज़मर्रा के कामों को सरल बना सकते हैं, जिससे ऐप्स के बीच स्विच करने की आवश्यकता कम हो जाती है। अगर कोई यूजर वीडियो देखते समय एज पैनल को स्वाइप करके और 'AI Select' आइकन पर क्लिक करके उसे GIF फ़ाइल के रूप में सेव कर सकता है।
One UI 7 अपडेट के बाद यूजर्स ऑडियो इरेज़र6 मिलेगा जिससे विडियो में आने वाली बैकग्राउंड साउंड को हटाया जा सकेगा।
Samsung के इन फोन्स को मिलेगा नया अपडेट
- Samsung Galaxy S सीरीज: S24, S24+, S24 Ultra, S24 FE, S23, S23+, S23 Ultra, S23 FE, S22, S22+, S22 Ultra, S21, S21+, S21 Ultra, S21 FE
- Samsung Galaxy Z सीरीज: Fold SE, Fold 6, Flip 6, Fold 5, Flip 5, Fold 4, Flip 4, Fold 3, Flip 3
- Galaxy A सीरीज: A73, A55, A54, A35, A34, A33, A25, A24, A23, A16 (LTE/5G), A15 (LTE/5G), A14 (LTE/5G), A06, A05s
- Galaxy M सीरीज: M55, M55s, M54, M53, M35, M34, M33, M15, M14 (LTE/5G), M05
- Galaxy F सीरीज: F55, F54, F34, F15, F05
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।