Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Big news for OnePlus Nord 3 and Nord 4 users as OxygenOS 15 Update rolling out get more Security Camera upgrade features

OnePlus का होली गिफ्ट! इन फोन्स को दिया बड़ा अपडेट, इम्प्रोव हुआ कैमरा, अब आएंगी धांसू फोटोज

OnePlus Phones Get Update: वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर अपने Nord 3 और Nord 4 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट OxygenOS 15 अपडेट जारी कर दिया है। नया अपडेट फोन में कई बदलाव लेकर आने वाला है। जानिए क्या-क्या मिलेगा नया:

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 08:49 AM
share Share
Follow Us on
OnePlus का होली गिफ्ट! इन फोन्स को दिया बड़ा अपडेट, इम्प्रोव हुआ कैमरा, अब आएंगी धांसू फोटोज

OnePlus Smartphones Get New Update: वनप्लस के इन नोर्ड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर अपने Nord 3 और Nord 4 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट OxygenOS 15 अपडेट जारी कर दिया है। नया अपडेट फोन में कई बदलाव लेकर आने वाला है जिसमें सिस्टम स्टेबिलिटी, सिक्योरिटी और ओवरआल फोन की परफॉरमेंस में सुधार आएगा। अपडेट धीरे-धीरे रीजन में जारी किया जा रहा है, जिसमें Nord 3 को OxygenOS 15.0.0.403 और Nord 4 को OxygenOS 15.0.0.500 मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:10,000 रुपये से कम में खरीदें 50MP AI कैमरा वाले Lava फोन्स, सबसे सस्ता ₹6999 का

वनप्लस नॉर्ड 3 के लिए ऑक्सीजनओएस 15.0.0.403 वनप्लस नॉर्ड 3 अपडेट, वर्जन CPH2491_15.0.0.403(EX01) अब भारत में उपलब्ध है। यह अपडेट सुरक्षा, सिस्टम परफॉरमेंस और डिवाइस स्टेबिलिटी को बढ़ाता है।

अपडेट के बाद OnePlus Nord 3 और Nord 4 यूजर्स को दिखेंगे ये बदलाव

नए अपडेट के बाद नॉर्ड 4 यूजर्स Nord 4 से iOS डिवाइस के बीच फोटोज और फाइल्स को आराम से शेयर कर पाएंगे। वहीं कैमरा के जुड़ा बदलाव होगा की अब आप फोटो को कस्टमाइज कर पाएंगे। इसके साथ ही नाईट मोड में फोटोज ओवरएक्सपोज्ड होने वाले बग को भी ठीक किया गया है। इसके साथ ही ब्लूटूथ से कनेक्ट होने पर फोटो और विडियो का sync नहीं होने वाले बग को भी ठीक किया गया है।

नए अपडेट के बाद यूजर्स को एआई-इम्प्रूवमेंट यानी की कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।ऑडियो समरी, डॉक्यूमेंट एआई, नोट्स एआई और कॉल समरी जैसे AI फीचर्स को शामिल किया गया है। ऐप लैग इशू को ठीक किया गया है जिससे फोन की परफॉरमेंस फास्ट हो जाएगी। सुरक्षा बूस्ट - लेटेस्ट जनवरी 2025 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच को इसी अपडेट के साथ इंटीग्रेट किया गया। फोन के एनिमेशन में भी सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि इसने ऐप के स्विचिंग टाइम को कम कर दिया है और यह काफी स्मूथ बना दिया है।

ये भी पढ़ें:Samsung यूजर्स के लिए गुड न्यूज: अप्रैल से मिलने लगेगा One UI 7 अपडेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।